फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Election 2020: जंगपुरा में बोले राहुल- दिल्ली में काम केवल कांग्रेस ही कर सकती है

Tue, 04 Feb 2020 04:49 PM IST
प्राची प्रियम चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
राहुल गांधी - फोटो : Social Media
विज्ञापन

दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने भी कमर कस ली है। मंगलवार को जंगपुरा में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने रैली कर जनता को संबोधित किया। इस दौरान राहुल ने भाजपा और आम आदमी पार्टी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि हमारे यहां आजकल हर रोज पाकिस्तान-पाकिस्तान हो रहा है, लेकिन हमारे कांग्रेस में एक स्थानीय एक नेता हैं जिन्होंने पाकिस्तान में जाकर हिंदुस्तान के नारे लगाए थे। चुनाव हारने के बाद भी हमारे स्थानीय नेता आपके बीच थे, लेकिन आम आदमी पार्टी या भाजपा के विधायकों के दरवाजे आपके लिए खुले हैं क्या?

विज्ञापन


उन्होंने जनता से कांग्रेस का समर्थन करने की अपील करते हुए कहा कि देश में पीएम मोदी और दिल्ली में अरविंद केजरीवाल ने बेरोजगारी के लिए कुछ नहीं किया। उन्होंने कहा कि भाजपा और आप दोनों पार्टी मार्केटिंग कर रही हैं। उन्होंने आपके पैसे लेकर अडानी और अंबानी को दे दिए। यह नरेंद्र मोदी की नहीं अडानी और अंबानी की सरकार है। 

चीन में वायरस के बाद आज पूरी दुनिया पूछ रही है कि क्या हिंदुस्तान 'मेड इन इंडिया' कर सकता है? लेकिन नरेंद्र मोदी सरकार सबकुछ बेचने में लगी हुई है, शायद ये लोग ताज महल को भी बेच दें। अगर सही मायने में 'मेड इन इंडिया' कर दिया जाए तो बेरोजगारी की समस्या खत्म हो जाएगी। 
विज्ञापन


लेकिन मोदी और केजरीवाल को इसमें कोई दिलचस्पी नहीं है। ये लोग केवल हमें एक दूसरे से लड़ाना चाहते हैं। यह हमारा इतिहास नहीं है, हमारा देश प्यार का देश है। उन्होंने कहा कि इनलोगों को धर्म की कोई जानकारी नहीं है। हमारे किसी धर्म की किताब में इंसान की हत्या करने की बात नहीं कही गई है।

उन्होंने कहा कि ये नरेंद्र मोदी और आरएसएस का हिंदू धर्म है जहां हिंसा हो रही है। भाजपा और आम आदमी पार्टी का एक ही लक्ष्य है कि समाज में नफरत फैलाया जाए, लेकिन कांग्रेस ऐसा कर ही नहीं सकती। उन्होंने कहा कि युवाओं ने पढ़ाई की, लेकिन उनके पास रोजगान नहीं है। इसमें उनकी गलती नहीं है, गलती प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की है। अब यह बात सभी युवाओं को समझ आ गई है कि कांग्रेस पार्टी ही उन्हें रोजगार दिलवा सकती है। 

दिल्ली में मेट्रो और फ्लाईओवर कांग्रेस ने बनवाया, लेकिन भाजपा और आप ने केवल कांग्रेस के बारे में झूठ बोल बोल कर चुनाव जीता है। दिल्ली में अगर किसी ने काम किया है तो वो केवल कांग्रेस है। इसके साथ ही राहुल गांधी ने कांग्रेस के घोषणा पत्र जिक्र करते हुए लोगों को पार्टी द्वारा किए गए वोदों की याद दिलाई और वोट की अपील की।
विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें