फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Elections 2020 नतीजों के बाद आप-कांग्रेस गठबंधन पर हो सकता है विचार: पीसी चाको

Sun, 09 Feb 2020 12:13 PM IST
प्राची प्रियम चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
पीसी चाको - फोटो : ANI
विज्ञापन

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए हुए मतदान के बाद एग्जिट पोल्स ने सभी पार्टियों की चिंता बढ़ा दी है। कोई संभावित नतीजों से संतुष्ट नजर आ रहा है, तो कोई इससे उतना खुश नहीं है। वहीं कई जगह नेता-राजनेता मिलकर दिल्ली फतह के लिए आगे की रणनीति पर काम कर रहे हैं। 

विज्ञापन


विज्ञापन


रविवार को कांग्रेस नेता पीसी चाको ने दिल्ली में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के साथ आने के संकेत दिए। दोनों के गठबंधन के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि दिल्ली में कांग्रेस और आप एक साथ आएगें या नहीं, यह नतीजों पर निर्भर करता है।  चाको ने कहा कि एक बार चुनाव के नतीजे आ जाएं, उसके बाद ही हम इसपर विचार कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि मतदान के बाद से जो सर्वे सामने आ रहे हैं वो सही नहीं हैं। सर्वे में जो बताया जा रहा है, कांग्रेस उससे बेहतर प्रदर्शन करेगी। 

अधीर रंजन चौधरी के भी बदले सुर

वहीं चाको के बाद कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी भी आम आदमी पार्टी की प्रशंसा करते नजर आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अपनी पूरी ताकत से इस बार के चुनाव लड़े। इस बार भारतीय जनता पार्टी ने अपने सांप्रयायिक एजेंडा के साथ काम किया और केजरीवाल जी ने विकास के एजेंडे पर चुनाव लड़ा। अगर केजरीवाल जीतते हैं तो वह विकास कार्य के एजेंडे की जीत होगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें