दिल्ली विधानसभा चुनाव में लाल बहादुर शास्त्री के पोते और द्वारका विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी के विधायक आदर्श शास्त्री का टिकट कटना तय माना जा रहा है। खबर है कि उनके साथ ही आम आदमी पार्टी करीब 15 अन्य विधायकों का टिकट काटने की भी तैयारी कर रही है।
पार्टी सूत्रों के मुताबित जिन विधायकों के टिकट कटने वाले हैं, उनमें कालका से विधायक अवतार सिंह, कुंडली के मनोज कुमार, गोकुलपुर के फतेह सिंह, पंकज पुष्कर, प्रहलाद साहनी, शोएब इकबाल, नेताजी राम सिंह और विनय कुमार मिश्रा जैसे नाम शामिल हैं।
सूत्रों का कहना है कि इनके बदले इस बार उन नए नेताओं को टिकट दिया जाएगा जो पिछले दिनों आम आदमी पार्टी में शामिल हुए हैं। पार्टी के अनुसार ये विधायक अपने कार्यकाल के दौरान क्षेत्र में बहुत सक्रिय नहीं रहे और न ही जनता के साथ संवाद स्थापित कर पाए हैं। इनके इलाके के लोग अपने विधायकों से खुश और परिचित नहीं हैं इसलिए इनके टिकट काटे जा रहे हैं।