फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली के स्ट्रांग रूम में सबसे ज्यादा आप के कार्यकर्ता दे रहे पहरा, कांग्रेस फिक्रमंद

Tue, 11 Feb 2020 06:23 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
स्ट्रांग रूम के बाहर खड़े आप कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मतदान के बाद जहां सबकी निगाहें मंगलवार को सामने आ रहे परिणामों पर है। वहीं, सोमवार को दिनभर ईवीएम की सुरक्षा को लेकर कांग्रेस से ज्यादा आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता तनाव में नजर आए। 

विज्ञापन


‘अमर उजाला’ ने दिल्ली के दो इलाकों में स्ट्रांग रूम पर जाकर इन कार्यकर्ताओं से बातचीत की। एक इलाके में आप और भाजपा के ही कार्यकर्ता मौजूद थे, कांग्रेस का कोई प्रतिनिधि ही नहीं था। 

भले ही ईवीएम सुरक्षा को लेकर कांग्रेस फिक्र जता रही हो, लेकिन आप कार्यकर्ताओं में बैचेनी ज्यादा है। स्थिति यह है कि जहां भाजपा के तीन से चार समर्थक स्ट्रांग रूम के बाहर मौजूद रहे तो आप के 12 से 14 कार्यकर्ता पहरा दे रहे हैं। इन कार्यकर्ताओं का कहना है कि जब तक चुनाव के पूरे परिणाम नहीं आ जाते वह मतदान केंद्रों के बाहर डटे रहेंगे।
विज्ञापन


भरोसा पूरा, लेकिन सुरक्षा पर यकीन नहीं : आप
पूर्वी दिल्ली के अक्षरधाम स्थित कॉमनवेल्थ गेम्स स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में त्रिलोकपुरी, कोंडली, गांधीनगर, पटपडगंज, लक्ष्मीनगर और कृष्णा नगर विधानसभा क्षेत्रों में डाले गए मतों की गिनती होगी। स्पोर्ट्स कांप्लेक्स के बाहर मेन गेट पर आप कार्यकर्ताओं की भी काफी भीड़ है। यहां लोग मतदान केंद्र के पास हो रही सभी गतिविधियों पर नजर बनाए हुए है। त्रिलोकपुरी निवासी आप कार्यकर्ता दलबीर का कहना है कि उन्हें पूरा भरोसा है कि दिल्ली में आप की सरकार पूर्ण बहुमत के साथ बनेगी। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हें डर है कि भाजपा अपनी जीत के लिए ईवीएम के साथ छेड़छाड़ कर सकती है। इसलिए कार्यकर्ता मतदान केंद्रों के बाहर मौजूद है और सभी प्रकार की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए हैं।

24 घंटे से तैनात कार्यकर्ता नहीं हटे अपनी जगह से
गोल मार्केट के आदर्श बंगाली सीनियर सेकेंडरी स्कूल में मतगणना के लिए स्ट्रांग रूम बनाया गया है। यहां स्कूल के मैन गेट के बाहर भी आप कार्यकर्ताओं का जमावड़ा लगा हुआ है। इस केंद्र पर न तो कोई भाजपा का समर्थक है ना कांग्रेस का, सिर्फ आप के कार्यकर्ता यहां डेरा जमाए हुए हैं।

पटेल नगर निवासी राघव का कहना है कि जिस समय ईवीएम यहां आई थी तभी से वह यहां है और मतगणना केंद्र की हर हलचल पर नजर बनाए हुए हैं। आप कार्यकर्ता सुमन का कहना है कि इन चुनाव में भाजपा दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाएगी। उन्होंने यहां तक आरोप लगाया कि भाजपा जीत के लिए ईवीएम से छेड़छाड़ तक कर सकती है। वहां मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं ने हंसते हुए बस इतना कहा, खिसयानी बिल्ली, खंभा नोंचे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें