दिल्ली में भाजपा 45 सीटें जीतेगी। उम्मीद है कि पार्टी को दिल्ली की जनता के लिए काम करने का मौका मिलेगा। विकास के नाम पर दिल्ली की जनता ने भाजपा को वोट किया है। - प्रवेश वर्मा, सांसद
भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी। पूरा विश्वास है कि 11 फरवरी को चुनाव परिणाम में भारी बहुमत से भाजपा प्रत्याशी जीतेंगे।
-हरदीप सिंह पुरी, केंद्रीय मंत्री
पूरा विश्वास है कि भाजपा 45 सीटें जीतेगी। दिल्ली की जनता ने बदलाव के लिए वोट किया है। केंद्र के विकास के साथ दिल्ली का विकास भी संभव होगा।
-प्रकाश जावड़ेकर, केंद्रीय मंत्री
दिल्ली में बहुमत से बनेगी भाजपा की सरकार। दिल्ली में भी मोदी है तो मुमकिन है। -विजय गोयल, पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद
झूठ ओर वोट की राजनीति से मुक्ति पाने के लिए लोगों ने वोट डाले हैं। दिल्ली का सुनहरा भविष्य लिखेगी भाजपा। -डॉ. हर्षवर्धन, केंद्रीय मंत्री
देश की एकता, अखंडता और दिल्ली के संपूर्ण विकास के लिए लोगों ने मतदान किया है। -जेपी नड्डा, राष्ट्रीय अध्यक्ष, भाजपा
जिस दिल्ली से वैकल्पिक राजनीति की उम्मीद पूरे देश में जागी थी। आज उसी दिल्ली में इतना कम मतदान साबित करता है कि जनता आशाओं को धूमिल करने वाले राजनीतिक विमर्श से विमुख है। सोचिए सबसे कम नई दिल्ली सीट पर मतदान हुआ। -कुमार विश्वास, कवि व पूर्व आप नेता
बंटवारे की राजनीति करने वाली पार्टी की दिल्ली वाले नकार देंगे। -प्रकाश करात, वामपंथी नेता
सभी एग्जिट पोल फेल हो रहे हैं। बीजेपी को 20 सीटें भी नहीं मिलेंगी और केजरीवाल दिल्ली में सरकार नहीं बना पाएंगे। मुझे उम्मीद है कि एग्जिट पोल जो दिखा रहे हैं, उससे कांग्रेस बहुत बेहतर करने जा रही है। परिणाम आने तक प्रतीक्षा करें। -सुभाष चोपड़ा, दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष