फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Assembly Election: केजरीवाल ने दी रमेश बिधूड़ी को तहे दिल से बधाई, प्रेस कॉन्फ्रेंस कर वजह भी खुद बताई

Sat, 11 Jan 2025 07:09 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

केजरीवाल ने कहा कि चुनाव में सब लोग जानना चाहते हैं कि किस पार्टी का कौन मुख्यमंत्री का उम्मीदवार होगा। हमारी पार्टी ने तो निर्णय लिया है कि केजरीवाल हमारे सीएम होंगे। लेकिन भाजपा का पता नहीं चल पा रहा था कि उनका सीएम उम्मीदवार कौन होगा? 
विज्ञापन
केजरीवाल ने कसा रमेश बिधूड़ी पर तंज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियां एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाने का दौर जारी है। इसी क्रम में शनिवार को पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की और भाजपा पर तंज कसा।

विज्ञापन

'रमेश बिधूड़ी होंगे भाजपा के सीएम फेस'
केजरीवाल ने कहा कि चुनाव में सब लोग जानना चाहते हैं कि किस पार्टी का कौन मुख्यमंत्री का उम्मीदवार होगा। हमारी पार्टी ने तो निर्णय लिया है कि केजरीवाल हमारे सीएम होंगे। लेकिन भाजपा का पता नहीं चल पा रहा था कि उनका सीएम उम्मीदवार कौन होगा? लेकिन शुक्रवार को दिल्ली में भाजपा सीईसी की बैठक हुई थी। मुझे सूत्रों से पता चला है कि इस मीटिंग में दिल्ली के सीएम पद के लिए बीजेपी ने रमेश बिधूड़ी के नाम पर मुहर लगाई है। पार्टी एक-दो दिन में नाम का औपाचारिक एलान कर देगी। मैं तहे दिल से उन्हें मुबारकबाद देना चाहता हूं भाजपा की तरफ से सीएम उम्मीदवार के लिए। 
 

केजरीवाल ने पूछे रमेश बिधूड़ी से सवाल
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अरविंद केजरीवाल ने रमेश बिधूड़ी से सवाल पूछे। उन्होंने कहा कि रमेश बिधूड़ी बताएं कि उन्होंने बतौर सांसद 10 साल में दिल्लीवासियों के लिए क्या-क्या काम किया? उनका दिल्ली के लिए क्या विजन है? वे दिल्ली के लिए और क्या-क्या काम करेंगे। जब उनके नाम का औपचारिक रूप से एलान जाए तो एक दिन आप-बीजेपी के सीएम उम्मीदवारों के बीच सावर्जनिक रूप से डिबेट होना चाहिए।
विज्ञापन

केजरीवाल ने दी बहस की चुनौती
केजरीवाल ने कहा कि जनतंत्र को मजबूत करने के लिए एक दिन दिल्ली और देश के लोगों के सामने आम आदमी पार्टी और भाजपा के सीएम उम्मीदवार के बीच सार्वजनिक चर्चा होनी चाहिए। इसे देखकर दिल्ली की जनता निर्णय ले सके कि किसको वोट देना है। आप भाजपा के सीएम उम्मीदवार के औपचारिक एलान का इंतजार करेंगे। उसके बाद देखेंगे कि क्या होता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें