फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Election 2020 : कल शाम लग जाएगा चुनाव प्रचार पर विराम, सोशल मीडिया पर EC की नजर

Wed, 05 Feb 2020 02:26 PM IST
Vikas Kumar चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
चुनाव प्रचार के दौरान आतिशी संग प्रकाश राज व मनीष सिसोदिया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मतदाताओं को लुभाने के लिए हर पार्टी पूरा जोर लगा रही है, लेकिन बृहस्पतिवार शाम 5 बजे के बाद चुनाव प्रचार पर विराम लग जाएगा। इसके बाद नेताजी वोट मांगने के लिए विज्ञापन, सभा या फिर रैली का सहारा नहीं लें सकेंगे। सोशल मीडिया पर भी कोई प्रचार नहीं कर सकेगा। चुनाव टीमें सभी उम्मीदवारों की गतिविधियों पर नजर रखेंगी। दिल्ली मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय से चुनाव प्रचार खत्म होने के बाद से सख्ती बरतने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन


दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए 8 फरवरी को मतदान होगा। इससे पूर्व 6 फरवरी की शाम 5 बजे के बाद चुनाव प्रचार खत्म हो जाएगा। 11 फरवरी को परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। लगभग 1.48 करोड़ मतदाता नई सरकार का चयन करेंगे। इस बार 672 उम्मीदवार मैदान में हैं। 

चुनाव आयोग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि चुनाव प्रचार खत्म होने के बाद सख्ती बरतने के लिए निर्देश दिए जा चुके हैं। इसके बाद मतदान केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था आदि का काम होगा। सात फरवरी की शाम को ही सभी पोलिंग पार्टियां एकत्रित हो जाएंगी। तड़कें उन्हें पोलिंग स्टेशनों पर भेजा जाएगा। दिल्ली में 13 हजार से ज्यादा पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं। 
विज्ञापन


उधर, शाहीन बाग क्षेत्र में दो पोलिंग स्टेशन व आसपास पोलिंग बूथ में शांतिपूर्ण ढंग से मतदान करवाना बड़ी चुनौती बना हुआ है। इसे लेकर लगातार अधिकारियों की बैठकें चल रही हैं। इस क्षेत्र में बने पोलिंग स्टेशन पर कर्मचारी जाने से दूरी बना रहे हैं। हालांकि, अभी तक किसी ने स्पष्ट या लिखित में कोई शिकायत नहीं की है, लेकिन उनमें डर का माहौल है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें