फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली के लिए BJP की रणनीति: जदयू और लोजपा से गठबंधन करेगी भाजपा; विधानसभा चुनाव में संघ भी झोंकेगा ताकत

Tue, 05 Nov 2024 08:57 AM IST
विजय पुंडीर हिमांशु मिश्र, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दिल्ली में जीत का सूखा खत्म करने के लिए पार्टी पूर्व सांसदों, कद्दावर पार्षदों और वरिष्ठ नेताओं को भी चुनाव मैदान में उतारने की रणनीति बना रही है। पार्टी सूत्रों ने बताया कि जदयू और लोजपा को संगम विहार, बुराड़ी, सीमापुरी सहित कुछ मुस्लिम बहुल सीटें दी जा सकती है। 
विज्ञापन
Politics - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा झारखंड की तर्ज पर दिल्ली विधानसभा चुनाव में भी जदयू और लोजपा (आर) के साथ गठबंधन करेगी। पार्टी ने दोनों सहयोगी दलों को तीन से पांच सीटें देने का मन बनाया है। विधानसभा चुनाव की तैयारियों को धार देने के लिए इसी हफ्ते कोर ग्रुप के साथ चुनाव प्रबंध समिति और उम्मीदवार चयन समिति गठित करने की योजना है। 

विज्ञापन

दिल्ली में जीत का सूखा खत्म करने के लिए पार्टी पूर्व सांसदों, कद्दावर पार्षदों और वरिष्ठ नेताओं को भी चुनाव मैदान में उतारने की रणनीति बना रही है। पार्टी सूत्रों ने बताया कि जदयू और लोजपा को संगम विहार, बुराड़ी, सीमापुरी सहित कुछ मुस्लिम बहुल सीटें दी जा सकती है। हालांकि, यह संख्या पांच से अधिक नहीं होगी। दिल्ली विधानसभा का कार्यकाल अगले साल फरवरी में खत्म होना है। ऐसे में अगले साल जनवरी के अंत में विधानसभा चुनाव कराए जाने की संभावना है।

महाराष्ट्र, झारखंड के बाद दिल्ली का रुख करेंगे आरएसएस के कार्यकर्ता
दिल्ली के विधानसभा चुनाव में आरएसएस हरियाणा की तर्ज पर पूरी ताकत झोंकेगा। संघ सूत्रों ने कहा कि फिलहाल उनके कार्यकर्ताओं ने महाराष्ट्र और झारखंड में डेरा डाल रखा है। 20 नवंबर को मतदान के बाद सभी कार्यकर्ता दिल्ली का रुख करेंगे। ऐसे में इस महीने के अंतिम सप्ताह में चुनाव प्रचार में तेजी दिखेगी। संघ की योजना घर-घर संपर्क करने और नुक्कड़ सभाएं करने की है।
विज्ञापन

प्रवेश वर्मा, विधूड़ी को मौका, मौजूदा विधायकों का कट सकता टिकट 
पार्टी सूत्रों का कहना है कि इस बार पूर्व सांसद प्रवेश वर्मा और रमेश विधूड़ी को भी विधानसभा चुनाव लड़ने का मौका दिया जा सकता है। दोनों नेताओं को लोकसभा चुनाव में टिकट नहीं दिया गया था। इसके अलावा कम से कम आठ कद्दावर पार्षद भी चुनाव लड़ सकते हैं। हालांकि, मौजूदा विधायकों में से ज्यादातर को टिकट मिलने की संभावना नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें