अगली बार जब आप नाई की दुकान पर जाएं और बाल काटने के साथ वह आपको यह भी बता रहा हो कि भारतीय जनता पार्टी का कौन सा उम्मीदवार पूर्वी दिल्ली से विधान सभा चुनाव लड़ने वाला है और उसमें क्या खास बात है तो चौंकिएगा नहीं।
असल में भारतीय जनता पार्टी ने चुनाव प्रचार का नया तरीका निकाला है। पार्टी का मानना है कि दिल्ली में लगभग 18,000 से 20,000 नाई हैं जो पार्टी के प्रचार में बेहद कारगर साबित हो सकते हैं।
पार्टी ने तय किया है कि जल्द ही दिल्ली में विधानसभा चुनाव में शहर के नाइयों का इस्तेमाल पार्टी के प्रचार के लिए किया जाएगा। चुनाव में दिल्ली के सैलून का इस्तेमाल करने के लिए पार्टी ने बाकायदा बार्बर सेल का गठन किया है।
'बार्बर सेल' ही जुड़े बिजेंदर सिंह सैन का कहना है कि दिल्ली में हमारा बड़ा नेटवर्क है और भाजपा के प्रचार के लिए हमसे जो हो सकेगा हम करेंगे। हम चाहते हैं कि दिल्ली में एक स्थाई सरकार बने जिससे लोगों की समस्याओं को जल्द से जल्द सुलझाया जा सके।
(खबर में इस्तेमाल की गई तस्वीर टीओआई से ली गई है)