दिल्ली को हमेशा से ही दिलवालों का शहर कहा जाता है। अब यह बात एक सर्वे में भी साबित हो गई है कि दिल्ली दुनिया के सबसे मजेदार शहरों में से एक है। एक सर्वे के मुताबिक दिल्ली, दुनिया में मजेदार शहरों की सूची में 25वें नंबर पर है।
यह भारत के लिए गर्व की बात है कि दिल्ली ने यह जगह दुनिया के 1800 शहरों को पीछे छोड़कर पाई है। देश की राजधानी को दुनिया के मजेदार शहरों में 25वां स्थान उसके स्पोर्ट्स क्लब, शॉपिंग और बार के कारण मिला है।
'गेट योर ओन गाइड' और 'गोयूरो' ट्रैवेल फर्म के सर्वे रिपोर्ट 'द अल्टीमेट फन सिटी रैंकिंग' में दिल्ली को दुनिया की 25वीं सबसे फन वाली जगह बताया गया है।