फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'आप का मतलब झूठ, फरेब, धोखा': दिल्ली में गरजे अमित शाह, बोले- इस काम में नंबर 1 हैं केजरीवाल, अब बना रहे बहाने

Thu, 30 Jan 2025 06:34 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Delhi Assembly Election 2025: केजरीवाल पर हमला बोलते हुए आगे कहा, अरविंद केजरीवाल ने यमुना की सफाई के लिए कुछ नहीं किया। केजरीवाल बताए यमुना में कौन सा जहर है। सवालों से बचने के लिए अब बहाने बना रहे हैं।
विज्ञापन
रोहिणी में गृह मंत्री अमित शाह की जनसभा - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विधानसभा चुनाव को लेकर दिल्ली में रोड शो, राजनीतिक रैलियों और जनसभा कर भाजपा धुंआधार प्रचार कर रही है। प्रधानमंत्री से लेकर पूरी केंद्रीय कैबिनेट के मंत्री दिल्ली की सड़कों पर रोड शो कर वोट की अपील कर रहे हैं। इस कड़ी में केंद्र गृह मंत्री एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने रोहिणी से भाजपा विधानसभा प्रत्याशी विजेंदर गुप्ता के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। गृह मंत्री ने अपने संबोधन में अरविंद केजरीवाल पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि केजरीवाल हार देखकर बौखला गए हैं। केजरीवाल झूठ बोलने और बहाने बनाने में नंबर वन हैं।

विज्ञापन

केजरीवाल बताएं यमुना में कौन सा जहर?
मैं केजरीवाल से कहना चाहता हूं कि चुनाव जीतने के लिए झूठ बोलना बंद करो। ये कहते हैं कि भाजपा वालों ने दिल्ली वालों को परेशान करने के लिए हरियाणा से यमुना जी के जल में जहर मिलाया है। अरे, केजरीवाल जी कौनसा जहर मिलाया है, कौनसी लेबोरेटरी में आपने टेस्ट कराया है, उसका नाम बताइए। आप कह रहे हैं कि जहर मिलाया हुआ पानी आपने रोक दिया। अरे, यमुना का पानी रुकता है तो गांवों में बाढ़ आती है। लेकिन, आप बताइए दिल्ली के किसी गांव में बाढ़ आई है क्या? दिल्ली में हजारों करोड़ रुपये का घोटाला हुआ। 5 तारीख को दिल्ली की जनता के सामने आप को हटाकर मोदी जी के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार बनाने का मौका है। 

'केजरीवाल के शीश महल के शीशे टूट जाएं'
अमित शाह ने आगे कहा कि दिल्ली की जनता को कमल के निशान पर बटन दबाना है और भाजपा सरकार बनानी है। बटन इतने जोर से दबाना है कि केजरीवाल के 'शीश महल' के शीशे टूट जाएं। हमारी सरकार बनी तो दिल्ली सुंदर बनेगी, कूड़े के पहाड़ खत्म हो जाएंगे, दिल्ली को भ्रष्टाचार से मुक्त करेंगे, सड़कों और गलियों की शानदार सफाई भी करेंगे और साथ में जल प्रबंधन भी हम करेंगे।

'यमुना को प्रदूषित करके, प्रदूषित पानी पीने के लिए दिल्ली को मजबूर किया'
गृह मंत्री ने हमला बोलते हुए कहा कि केजरीवाल, चुनाव में अपनी हार को जान गए हैं, इसलिए इतनी हल्की राजनीति कर रहे हैं। केजरीवाल जी आपने यमुना को प्रदूषित करके, प्रदूषित पानी पीने के लिए दिल्ली को मजबूर किया है और आपने पानी के शुद्धिकरण, सड़कों की सफाई और जल बोर्ड के स्वच्छ पानी देने के सारे पैसे आप के भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा दिए हैं। 

आप का मतलब है - झूठ, फरेब और धोखा 
इन्होंने कहा था कि हम रिहायशी इलाकों से शराब की दुकान बंद करेंगे। केजरीवाल जी, रिहायशी इलाके तो छोड़िए आपने तो स्कूल और मंदिरों के पास भी शराब की दुकानें खोलने का काम किया। हजारों करोड़ का शराब घोटाला किया। इन्होंने (केजरीवाल ने) कहा था कि हम यमुना के पानी को लंदन की थेम्स नदी जैसा बना देंगे, मैं आकर डुबकी लगाऊंगा। केजरीवाल जी, आज तक आपने डुबकी क्यों नहीं लगाई? इन्होंने कहा था कि अस्पताल के कमरे दोगुना करेंगे। कमरा तो एक भी नहीं बढ़ा, लेकिन इन्होंने दिल्ली वालों का 5 लाख तक का फ्री इलाज भी (जो मोदी जी देते हैं) रोकने का काम किया। दिल्ली वालों आप भाजपा की सरकार बना दो, पहली कैबिनेट में दिल्ली वालों का 10 लाख तक का ऑपरेशन सहित मुफ्त इलाज करवाने का काम भाजपा करेगी।
विज्ञापन

500 में LPG और होली-दिवाली पर एक-एक सिलेंडर मुफ्त देंगे
हमने तय किया है कि भाजपा सरकार बनने के बाद, हर महीने की 5 तारीख से पहले हर माता-बहन को 2,500 रुपये सीधे उनके बैंक खाते में देने का काम करेंगे। हर गर्भवती महिला को हमारी सरकार 21,000 रुपये देगी। 500 रुपये में एलपीजी सिलेंडर मिलेगा और दीपावली एवं होली में एक-एक सिलेंडर मुफ्त मिलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें