फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली विधानसभा चुनावः मुफ्त पानी के साथ-साथ पानी बचाने के रुपये भी देगी कांग्रेस

Fri, 17 Jan 2020 01:49 AM IST
संजीव कुमार झा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

दिल्ली सरकार की ओर से हर घर को प्रतिमाह 20 हजार लीटर तक पानी मुफ्त देने को जनता के साथ धोखा बताते हुए कांग्रेस ने जल संरक्षण की ओर भी कदम बढ़ाया है।

विज्ञापन


कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा ने वादा किया है कि कांग्रेस सरकार आने पर 20 हजार लीटर तक पानी मुफ्त देंगे ही, पानी बचाने के लिए भी जनता को प्रोत्साहित करेंगे। हम 20 हजार लीटर में से पानी की बचत करने वालों को 30 पैसे प्रति लीटर इंसेटिव देंगे। ऐसे में कोई परिवार हर माह 500 लीटर पानी बचाता है तो उसे 1500 रुपये दिए जाएंगे।

चोपड़ा ने प्रेस कांफ्रेंस में केजरीवाल सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि मुफ्त पानी के नाम पर माफिया को बढ़ावा मिला है, जबकि लीकेज के मद में करोड़ों का नुकसान हो रहा है।  दिल्ली में भूजल स्तर 70 फीसदी नीचे चला गया है।
विज्ञापन


कोर्ट में भी दिल्ली सरकार मान चुकी है कि 700 ट्यूबवेल और 5000 पंप अवैध तौर पर चल रहे हैं। चोपड़ा ने आरोप लगाया कि केजरीवाल 20 हजार लीटर पानी देने का दावा कर दिल्लीवासियों को ब्लैकमेल कर रहे हैं।

यह चुनाव की राजनीति है, लेकिन दिल्ली के बेहतर भविष्य का ध्यान रखने वाले आप को समर्थन नहीं देंगे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि केजरीवाल सरकार ने वोट के लिए दिल्ली में इस योजना को लागू किया था।

कांग्रेस इसे जारी रखेगी, लेकिन भविष्य में दिल्ली में वाटर वार की सता रही चिंता से बचने के लिए  ‘कैश-बैक’ प्रोत्साहन योजना की शुरुआत का निर्णय लिया है। इस योजना के लागू होने से 25-30 फीसदी पानी की बचत होगी।

विज्ञापन

किसी के न रहने पर भी पानी की आपूर्ति

पार्टी के वरिष्ठ नेता मुकेश शर्मा ने कहा कि इस स्कीम की शुरुआत के पहले न तो कोई सर्वे किया गया और न ही जल बोर्ड के पास डाटा है। हजारों घर ऐसे है, जहां किसी के न रहने पर भी पानी की आपूर्ति की जा रही है।

उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि पानी की बर्बादी जल्द नहीं रुकी तो दिल्ली में पानी 50 रुपये प्रति लीटर में भी उपलब्ध न हो।

लीकेज के कारण 40 फीसदी पानी की हो रही है बर्बादी

अलका लांबा ने कहा कि हरियाणा से दिल्ली पानी की खरीद कर रही है, लेकिन 40 फीसदी पानी लीकेज के कारण बर्बाद हो रहा है। पानी की खरीद के मद में हरियाणा को करोड़ों का बकाया दिया जाना है जबकि दिल्ली के अधिकतर हिस्सों में वाणिज्यिक तौर पर पानी की बिक्री का सिलसिला जारी है।

लांबा ने आरोप लगाया कि चांदनी चौक में अभी भी हजारों घरों में पानी इकट्ठा कर, मुफ्त पानी लेकर बिक्री की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें