फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Election 2020: सोनिया-राहुल-प्रियंका की चुनाव प्रचार में एंट्री

Fri, 31 Jan 2020 06:56 PM IST
अमित मंडल चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Delhi election 2020 - फोटो : PTI
विज्ञापन
दिल्ली विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की तरफ से अभी तक किसी बड़े नेता की रैली या जनसभा नहीं हुई है, लेकिन अब गांधी परिवार के नेताओं की रैलियों का सिलसिला शुरू होने जा रहा है। देर से ही सही कांग्रेस के बड़े नेताओं की प्रचार में एंट्री हो रही है। अगले कुछ दिनों में सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा दिल्ली में रैलियों को संबोधित करेंगे। 
विज्ञापन


कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी पांच फरवरी को दिल्ली में जनसभा करेंगी। वह शास्त्री पार्क इलाके में जनसभा को संबोधित करेंगी। इसी तरह कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा तीन और चार फरवरी को दिल्ली में चुनाव रैली करेंगे। 
 

बता दें कि चुनाव प्रचार में बड़े नेताओं के न जुटने से कांग्रेस लगातार पिछड़ती जा रही है। प्रचार में उसके नेता और उम्मीदवार कहीं नजर नहीं आ रहे हैं। न ही मीडिया में उनकी कोई चर्चा हो रही है। ऐसे में इन तीनों नेताओं के प्रचार में उतरने से उम्मीदवारों का हौसला बुलंद हो सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें