फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: मणिपुर में दिल्ली के तीरंदाजों ने लहराया परचम, जीते 2 स्वर्ण, 2 रजत और एक कांस्य पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
-69वें एसजीएफआई राष्ट्रीय खेलों में दिल्ली टीम रहा का शानदार प्रदर्शन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

नई दिल्ली। 69वें राष्ट्रीय स्कूल गेम्स (एसजीएफआई) 2025-26 के अंतर्गत मणिपुर में आयोजित आर्चरी अंडर-19 कंपाउंड स्पर्धा में दिल्ली के तीरंदाजों ने कई पदक जीतकर राजधानी का नाम रोशन किया। दिल्ली टीम के खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में बेहतरीन संयम, सटीक निशानेबाजी और टीमवर्क का परिचय दिया।


कंपाउंड मिक्स्ड टीम स्पर्धा में आदित्य मित्तल और दृष्टि की जोड़ी ने शानदार तालमेल दिखाते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया। दोनों खिलाड़ियों ने कड़े मुकाबलों में निरंतरता बनाए रखते हुए दिल्ली को शीर्ष स्थान दिलाया। कंपाउंड गर्ल्स टीम स्पर्धा में चेतना यादव, दृष्टि, वैष्णवी गुप्ता और त्रिशा की टीम ने दमदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। पूरी टीम ने तकनीकी मजबूती और आत्मविश्वास के साथ खेलते हुए विरोधी टीमों को पीछे छोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


व्यक्तिगत स्पर्धाओं में भी दिल्ली के खिलाड़ियों ने प्रभाव छोड़ा। एलिमिनेशन राउंड में त्रिशा ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए रजत पदक जीता। वहीं रैंकिंग राउंड में दृष्टि ने रजत पदक प्राप्त किया, जबकि आदित्य मित्तल ने कांस्य पदक जीतकर दिल्ली के पदक खाते में एक और उपलब्धि जोड़ी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें