फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: रेलवे कर्मियों ने तीन दिवसीय क्षमता निर्माण कार्यक्रम में लिया प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नई दिल्ली। उत्तर रेलवे के लेखा विभाग के कर्मचारियों के लिए तीन दिवसीय क्षमता निर्माण कार्यक्रम प्रशिक्षण से दक्षता की ओर का समापन मंगलवार को राष्ट्रीय रेल संग्रहालय में हुआ। कार्यक्रम केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के 52 हफ्तों में 52 सुधार के विजन के तहत हुआ। उद्देश्य आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, उन्नत तकनीकों के उपयोग को बढ़ावा देना, कर्मचारियों के कौशल विकास और टैलेंट मैनेजमेंट के लिए नए रास्ते खोलना है। प्रशिक्षण कार्यक्रम में विचारों के आदान-प्रदान, सर्वोत्तम प्रथाओं को साझा करने और इंटरैक्टिव सत्रों के माध्यम से रोजमर्रा की कार्य चुनौतियों के समाधान पर चर्चा की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें