फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुनिया के टॉप शहरों में आई दिल्ली, गूगल के चलते गिरी राजधानी की साख!

Fri, 24 Jun 2016 01:52 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
राजशधानी दिल्ली और मुबंई दुनिया के सबसे बेहतरीन शहरों की 'ग्लोबल सिटीज आउटलुक रैकिंग 2016' (Global Cities Outlook 2016 ranking ) सूची में शामिल 125 शहरों में अपनी जगह बनाने में कामयाब हुए हैं। 

ये दोनों शहर देश के टॉप 10 भारतीय शहरों में शामिल हैं। इन शहरों का चुनाव तीन आधारभूत चीजों पर किया गया है। इसमें शहर के विकास की संभावना, उसका प्रदर्शन और शहर का आकर्षण शामिल है।
विज्ञापन


बावजूद इसके इन शहरों की पुरानी रैकिंग में कुछ गिरावट भी दर्ज की गई है। 2016 के लिए जारी किए गए ग्लोबल सिटी इनडेक्स के मुताबिक नई दिल्ली अपने पिछले रैंक 57 से गिरकर 61 पर पहुंची गई है जबकि, मुंबई 41 से सरक कर 44वें स्‍थान पर आ गई है। 
  इन शहरों के प्रदर्शन को वहां उपलब्‍ध उधोग की संभावनाओं, मानव संसाधन की गुणवत्ता, सूचनाओं के आदान प्रदान की संभावना, सांस्कृतिक विविधता और राजनीति हस्तक्षेप के आधार पर परखा गया है।   

ये हैं दुनिया के टॉप शहर

गौर करने वाली बात है कि दिल्ली की स्थिती में 2008 की तुलना में 2016 में 20 अंको की गिरावट दर्ज की गई है। दिल्‍ली को वारसॉ, पोलैंड, रियो डी जेनेरो, ब्राजील और ओसाका से गंभीर चुनौती मिली है।

जहां दिल्ली ने उधोग की संभावनाओं, मानव संसाधन की गुणवत्ता, सांस्कृतिक विविधता के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन किया है वहीं सूचनाओं के आदान प्रदान की संभावना और राजनीतिक हस्तक्षेप के चलते दिल्ली के स्थिती में गिरावट आई है।

हालांकि, संस्‍था ने सुझाव देते हुए कहा है कि दिल्ली अगर इंटरनेट की पहुंच बढ़ाए, न्यूज एजेंसियों का सुधार करे और गूगल की पहुंच को बढ़ाए तो इसकी स्थिती ‌में भविष्य में सुधार संभव है। इसके बावजूद दिल्ली में दूतावास, वाणिज्य दूतावास और थिंक टैंक की स्थिती में सुधार हुआ है। 
विज्ञापन

क्यों मुंबई की स्थिती में हुआ सुधार 

मुंबई ने उधोग की संभावनाओं, सूचनाओं के आदान-प्रदान के क्षेत्र में गिरावट दर्ज की है लेकिन, उधोगों प्रतिस्पर्धा की गतिविधियों में इस शहर में सुधार भी हुआ है।

'ग्लोबल सिटीज आउटलुक रैकिंग 2016' सूची में शीर्ष तीन देशों में सेनफ्रांसिस्को, न्यूयॉर्क और बोस्टन शामिल हैं जबकि, भारतीय शहरों में बंगलुरु शीर्ष पर है। जहां बंगलुरु को 73वां स्‍थान प्राप्त है, वहीं दिल्ली को इस सूची में 87वां स्‍थान मिला है।

इस सूची में मुंबई को 87वां, हैदराबाद को 91वां और कोलकाता को 100वां स्‍थान मिला है। इस रिपोर्ट में पाकिस्तान के लिए भी एक अच्छी खबर है क्योंकि करांची को भी दुनिया के 125 बेहतरीन शहरों की सूची में जगह दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें