फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Airport: दिल्ली एयरपोर्ट पर परिचालन सामान्य, कुछ उड़ानें रहेंगी प्रभावित; यात्रियों को लिए एडवाइजरी जारी

Sat, 10 May 2025 10:34 AM IST
विजय पुंडीर एएनआई, नई दिल्ली

सार

दिल्ली एयरपोर्ट ने यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी कर कहा कि फिलहाल दिल्ली एयरपोर्ट पर परिचालन सामान्य है। हवाई क्षेत्र की बदलती परिस्थितियों समेत कड़ी सुरक्षा के कारण कुछ उड़ानें प्रभावित हो सकती हैं। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली एयरपोर्ट ने शनिवार की सुबह सामान्य परिचालन फिर से शुरू कर दिया। यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी की गई है। जिसमें कहा गया है कि फिलहाल दिल्ली एयरपोर्ट पर परिचालन सामान्य है। हवाई क्षेत्र की बदलती परिस्थितियों समेत कड़ी सुरक्षा के कारण कुछ उड़ानें प्रभावित हो सकती हैं।

विज्ञापन


एडवाइजरी में कहा गया है कि दिल्ली एयरपोर्ट पर परिचालन फिलहाल सामान्य है। हालांकि, हवाई क्षेत्र की बदलती परिस्थितियों और नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो के आदेशों के अनुसार सुरक्षा उपायों में वृद्धि के कारण, कुछ उड़ानों के शेड्यूल प्रभावित हो सकते हैं और सुरक्षा जांच बिंदुओं पर प्रक्रिया का समय लंबा हो सकता है।

32 एयरपोर्ट 15 मई तक एहतियातन बंद
देशभर के हवाई अड्डों पर सुरक्षा इंतजाम और कड़े कर दिए गए हैं। देश के 32 एयरपोर्ट 15 मई तक बंद कर दिए गए हैं। ये हवाई अड्डे 15 मई को सुबह 5.29 बजे तक बंद रहेंगे। भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच यह कदम उठाया गया है। हालांकि, कुछ हवाई अड्डों का संचालन सामान्य है, लेकिन हवाई क्षेत्र में लगी कुछ पाबंदियों के चलते कुछ उड़ानों के समय में बदलाव हो सकता है। 
विज्ञापन


देश में 32 एयरपोर्ट बंद, ऑपरेशन सिंदूर के चलते सख्ती
भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) और संबंधित विमानन प्राधिकरणों ने नोटम जारी किया है। इसमें उत्तरी और पश्चिमी भारत में 32 हवाईअड्डों को सभी नागरिक उड़ान संचालन के लिए अस्थायी रूप से बंद करने की घोषणा की गई है। इन हवाई अड्डों में उधमपुर, अंबाला, अमृतसर, अवंतीपुर, बठिंडा, भुज, बीकानेर, चंडीगढ़, हलवारा, हिंडन और जम्मू और जैसलमेर, जामनगर, जोधपुर, कांडला, कांगड़ा (गग्गल), केशोद, किशनगढ़, कुल्लू मनाली (भुंतर) और लेह शामिल हैं। इसके अलावा, लुधियाना, मुंद्रा, नलिया, पठानकोट, पटियाला, पोरबंदर, राजकोट (हीरासर), सरसावा, शिमला, श्रीनगर, थोइस और उत्तरलाई को भी बंद कर दिया गया है।

यात्रियों से अनुरोध- समय से पहले पहुंचे एयरपोर्ट
एयरलाइंस ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे घरेलू उड़ानों के लिए अपनी यात्रा से कम से कम तीन घंटे पहले एयरपोर्ट पहुंचें। इसका मकसद यह है कि कड़े सुरक्षा चेक्स की वजह से यात्रियों को किसी भी तरह की असुविधा न हो।

यात्रियों के लिए सलाह

  • हवाई अड्डे पर अपनी फ्लाइट के समय से कम से कम 3 घंटे पहले पहुंचें।
  • अपने बैग की पैकिंग नियमों का पालन करें।
  • सुरक्षा स्टाफ और एयरलाइंस कर्मचारियों के निर्देशों का पूरा सहयोग करें।
  • अपनी फ्लाइट की स्थिति ऑनलाइन चेक करते रहें ताकि किसी बदलाव की जानकारी मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें