फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Flight Divert: दिल्ली में बदले मौसम का एयर ट्रैफिक पर दिखा असर, दिल्ली से 13 फ्लाइट्स डायवर्ट

Tue, 17 Oct 2023 10:45 AM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

खराब मौसम के चलते दिल्ली एयरपोर्ट से अब तक 13 फ्लाइट्स को डायवर्ट किया गया है।  मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि मंगलवार को भी कमोवेश ऐसा ही मौसम होगा।
विज्ञापन
इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा दिल्ली। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सर्द हवा के बीच पारा लुढ़कने से दिल्ली-एनसीआर में मौसम पूरी तरह से बदल गया है। बीती रात होते-होते कई इलाकों में बारिश शुरू हो गई। जिसका असर फ्लाइट्स पर देखने को मिला। बीते दिन शाम के वक्त मौसम को देखते हुए दिल्ली एयरपोर्ट से 13 फ्लाइट्स को डायवर्ट कर दिया गया।

विज्ञापन

एयरलाइंस ने जानकारी देते हुए बताया कि अब तक 13 फ्लाइट्स को डायवर्ट किया गया है। दिल्ली में बदले मौसम को देखते हुए दिल्ली से जयपुर, लखनऊ और अहमदाबाद के लिए बीती शाम सात बजे से 11 बजे तक इन फ्लाइट्स को मोड़ दिया गया। दिल्ली हवाई अड्डे से जयपुर, लखनऊ और अहमदाबाद के लिए कुल 13 उड़ानें डायवर्ट की गईं।
विज्ञापन

ऐसे रहेगा आज मौसम
दक्षिण-पूर्वी हवाओं से सोमवार को दिन का तापमान सामान्य से तीन डिग्री नीचे गिर गया। करीब 40 किमी प्रति घंटे की गति से चली तेज हवा से अधिकतम तापमान 30.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि मंगलवार को भी कमोवेश ऐसा ही मौसम होगा। इस बीच हल्की बारिश हो सकती है। बुधवार से हवा की दिशा बदलने से ठंड तेजी से बढ़ेगी। पहाड़ों से दिल्ली-एनसीआर में पहुंचने वाली हवाएं न्यूनतम तापमान में भी कमी लाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें