फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजधानी में AQI 350 पार: गाड़ी के धुएं से जहरीली नहीं हो रही दिल्ली की हवा, इसके पीछे कुछ और ही वजह आई सामने

Mon, 11 Nov 2024 09:10 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारतीय उष्णदेशीय मौसम विज्ञान संस्थान (आईआईटीएम) के मुताबिक मंगलवार को हवा की दिशा बदलेगी। इस दौरान दक्षिण से दक्षिण-पश्चिम दिशा से हवा चलेगी। वहीं, हवा की चाल चार से आठ किलोमीटर प्रतिघंटे रहने की आशंका है।
विज्ञापन
दिल्ली में बढ़ा वायु प्रदूषण - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी में हवा की दिशा व गति बदलने से प्रदूषण का स्तर फिर बढ़ने लगा है। सोमवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 352 दर्ज किया गया, जोकि बेहद खराब है। यह रविवार के तुलना में 16 सूचकांक अधिक है। दिन भर स्मॉग की चादर छाने से लोगों ने सांस लेने में दिक्कत और आंखों में जलन महसूस की। सुबह स्मॉग और धुंध की वजह से दृश्यता में गिरावट दर्ज की गई। सफदरजंग एयरपोर्ट में सुबह सात बजे दृश्यता 700 मीटर रिकॉर्ड की गई। वहीं, पालम में सुबह साढ़े सात बजे के बीच दृश्यता 1000 मीटर रही। इससे वाहन चालकों को अधिक परेशानी का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन
Trending Videos

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक वेंटिलेशन इंडेक्स 7000 घनमीटर प्रति सेकंड रहा। वहीं, 24 घंटे के भीतर वेंटिलेशन इंडेक्स 6000 घनमीटर प्रति सेकंड रहने का अनुमान है। डिसिजन स्पोर्ट सिस्टम (डीएसएस) के मुताबिक हवा में पराली से होने वाली वाले प्रदूषण की हिस्सेदारी सबसे अधिक 15.313 फीसदी रही। जबकि ट्रांसपोर्ट से होने वाले प्रदूषण की हिस्सेदारी 12.122 फीसदी, कूड़ा जलने से होने वाले प्रदूषण की हिस्सेदारी 1.138 फीसदी रही। सीपीसीबी के अनुसार बृहस्पतिवार तक वायु प्रदूषण की यही स्थिति रहने वाली है। इसमें कोई बड़ा बदलाव नहीं आएगा। ऐसे में लोगों को बेहद खराब हवा में सांस लेने को मजबूर होना पड़ेगा।

मंगलवार से बदलेगी हवा की दिशा
भारतीय उष्णदेशीय मौसम विज्ञान संस्थान (आईआईटीएम) के मुताबिक मंगलवार को हवा की दिशा बदलेगी। इस दौरान दक्षिण से दक्षिण-पश्चिम दिशा से हवा चलेगी। वहीं, हवा की चाल चार से आठ किलोमीटर प्रतिघंटे रहने की आशंका है। इससे प्रदूषण का स्तर और बढ़ने का अनुमान है। उधर, बुधवार को हवा उत्तर-पश्चिम दिशा से चलने का अनुमान है। इस दौरान हवा आठ से 12 किलोमीटर प्रतिघंटे से चलेंगी। वहीं, बृहस्पतिवार को हवाएं छह से 10 किलोमीटर की गति से विभिन्न दिशा से हवा चलेंगी।

एनसीआर के शहरों का एक्यूआई
दिल्ली-------352
गुरुग्राम------294
ग्रेटर नोएडा---285
गाजियाबाद----252
नोएडा-------240
फरीदाबाद-----181
(नोट : आंड़के सीपीसीबी के अनुसार हैं)

दिल्ली के विभिन्न इलाकों में अधिकतम एक्यूआई दर्ज
-जहांगीरपुरी--------428
-वजीरपुर----------408
-रोहिणी-----------402
-बवाना-----------401
-पंजाबी बाग--------398
-अशोक विहार------396
-शादीपुर----------395
-विवेक विहार------382
(नोट : यह सभी आंकड़े सीपीसीबी के मुताबिक)
विज्ञापन

पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से मौसम में बदलाव के आसारराजधानी में आने वाले कुछ दिनों में न्यूनतम के साथ अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम में बदलाव आएगा। बृहस्पतिवार को पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करने की संभावना है। इससे पहड़ों में बर्फबारी होगी। इसके साथ ही पहाड़ों से आने वाली हवाएं यहां ठंड का अहसास कराएगी। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि मंगलवार को कुछ स्थानों पर सुबह स्मॉग, हल्के से मध्यम स्तर का कोहरा व धुंध रहने की संभावना है। शाम व रात में स्मॉग-धुंध की संभावना। इस दौरान मुख्य रूप से आसमान साफ रहेगा। ऐसे में अधिकतम 33 और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। राजधानी में सुबह व शाम हल्की ठंड का अहसास हो रहा है। सोमवार को अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक के साथ 32.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक के साथ 17.2 डिग्री सेल्सियस रहा। रिज में सबसे कम न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें