फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली का हवा बेहद खराब: NCR में राजधानी की हवा सबसे 'जहरीली', AQI 350 के करीब; अगले तीन दिन संकट बरकरार

Fri, 19 Jan 2024 10:16 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक दिल्ली में शुक्रवार को 29 इलाकों में हवा बेहद खराब श्रेणी में दर्ज की गई। इसमें केवल वजीरपुर में एक्यूआई 406 दर्ज किया गया, यह गंभीर श्रेणी में है।
विज्ञापन
एनसीआर में दिल्ली की हवा सर्वाधिक प्रदूषित रही - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी में हवा की दिशा बदलने व गति कम होने से वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) बेहद खराब श्रेणी में पहुंच गया है। अधिकतर इलाकों में हवा बेहद खराब श्रेणी में रही। शुक्रवार को एक बार फिर एनसीआर में दिल्ली की हवा सबसे अधिक प्रदूषित रही। दिल्ली का एक्यूआई 348 दर्ज किया गया, जोकि बेहद खराब श्रेणी है। यह गुरुवार के मुकाबले 30 सूचकांक अधिक है। दिल्ली के बाद गाजियाबाद इलाका सर्वाधिक प्रदूषित रहा।

विज्ञापन
Trending Videos

वजीरपुर इलाके में एक्यूआई 400 के पार रहा। साथ ही 29 इलाकों में हवा बेहद खराब, चार इलाकों में हवा खराब श्रेणी में रही। वहीं, आया नगर इलाके में हवा मध्यम श्रेणी में दर्ज की गई। दिल्ली की हवा समग्र रूप से बेहद खराब श्रेणी में बनी रही। कमोबेश यही स्थिति सोमवार तक बने रहने का अनुमान है।

29 इलाकों में हवा रही बेहद खराब श्रेणी में
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक दिल्ली में शुक्रवार को 29 इलाकों में हवा बेहद खराब श्रेणी में दर्ज की गई। इसमें केवल वजीरपुर में एक्यूआई 406 दर्ज किया गया, यह गंभीर श्रेणी में है। वहीं, मुंडका में 400, पंजाबी बाग में 396, रोहिणी व जहांगीरपुरी में 393, आईटीओ में 386, सोनिया विहार में 385 वायु सूचकांक दर्ज किया गया।
विज्ञापन

सीपीसीबी के अनुसार एनसीआर में दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक अधिक दर्ज किया गया। यहां एक्यूआई 348 रहा, जोकि बेहद खराब श्रेणी है। फरीदाबाद में 265, गाजियाबाद में 276, नोएडा में 235, ग्रेटर नोएडा में 189 व गुरुग्राम में 204 एक्यूआई दर्ज किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें