फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली की हवा कब होगी साफ?: राहत का दावा औसत आंकड़े तक सीमित, राजधानी के 22 केंद्रों पर वायु बहुत खराब

Sat, 28 Nov 2026 10:20 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, नई दिल्ली

सार

दिल्ली में शनिवार को औसत एक्यूआई 226 दर्ज किया गया, लेकिन कई इलाकों में प्रदूषण का स्तर चिंताजनक रहा। 59 निगरानी केंद्रों में से 22 पर हवा बहुत खराब श्रेणी में पहुंच गई। चांदनी चौक 374 एक्यूआई के साथ सबसे प्रदूषित रहा, जबकि लोदी रोड में सबसे कम 147 दर्ज किया गया। 46 केंद्रों पर पीएम 2.5 प्रमुख प्रदूषक रहा।
विज्ञापन
दिल्ली की हवा में जहर खुला - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली में प्रदूषण का स्तर भले ही औसत एक्यूआई के आधार पर खराब श्रेणी में बना है, लेकिन राजधानी के कई इलाकों में हवा की स्थिति अब भी चिंताजनक है। शनिवार को दिल्ली का औसत एक्यूआई 226 दर्ज किया गया, जबकि 59 निगरानी केंद्रों में से 22 पर हवा बहुत खराब श्रेणी में पहुंच गई। चांदनी चौक में सबसे अधिक एक्यूआई 374 दर्ज किया गया।

विज्ञापन
Trending Videos

कहां कितना एक्यूआई?
चांदनी चौक के अलावा मथुरा रोड में एक्यूआई 362 और डीटीयू में 351 दर्ज किया गया। पंजाबी बाग में यह 345, नॉर्थ कैंपस में 340, वजीरपुर में 340, सिरिफोर्ट में 339 और पूसा के आईआईटीएम केंद्र पर 337 रहा। शादिपुर में 329, आईटीओ में 327, बुराड़ी क्रॉसिंग में 326 और आया नगर में 322 एक्यूआई दर्ज किया गया। इन सभी केंद्रों पर हवा बहुत खराब श्रेणी में रही। 

35 केंद्रों पर एक्यूआई खराब श्रेणी में दर्ज
राजधानी के 35 केंद्रों पर एक्यूआई खराब श्रेणी में दर्ज किया गया। इनमें आनंद विहार का एक्यूआई 287, अशोक विहार का 289, बवाना का 315, मुंडका का 296 और रोहिणी का 295 रहा। वहीं, केवल दो केंद्रों पर हवा मध्यम श्रेणी में दर्ज की गई। लोदी रोड में सबसे कम एक्यूआई 147 और नजफगढ़ में 199 रहा। 
विज्ञापन

चांदनी चौक में पीएम 10 के साथ एक्यूआई 374 
आंकड़ों के मुताबिक, 59 केंद्रों में से 46 पर पीएम 2.5 और 13 पर पीएम 10 प्रमुख प्रदूषक रहा। चांदनी चौक में पीएम 10 के साथ एक्यूआई 374 और मथुरा रोड में 362 दर्ज किया गया। वहीं, पीएम 2.5 के मामले में डीटीयू का एक्यूआई 351 रहा। इस तरह राजधानी में प्रदूषण की समस्या एक-दो इलाकों तक सीमित नहीं है। शहर के कई हिस्सों में हवा बहुत खराब बनी हुई है, जबकि कुछ केंद्रों पर अपेक्षाकृत बेहतर स्थिति दर्ज की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें