फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Air: हवा बेहद खराब श्रेणी में, 14 इलाकों में AQI 400 पार; जानें नए साल पर हालात सुधरेंगे या और बिगड़ेंगे

Sun, 31 Dec 2023 07:53 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, नई दिल्ली

सार

रविवार को हवा पूर्व दिशा की ओर से चली। इस दौरान हवा की गति चार किलोमीटर प्रति घंटे रही। सोमवार को हवा उत्तर-पश्चिम से उत्तर दिशा से चलने का अनुमान है।
विज्ञापन
दिल्ली में प्रदूषण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी में हवा की गति कम होने के साथ ही आबोहवा बेहद खराब श्रेणी में बरकरार है। रविवार को लगातार तीसरे दिन एनसीआर में दिल्ली की हवा सबसे अधिक प्रदूषित रही। वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 382 दर्ज किया गया। इसमें शनिवार के मुकाबले 18 सूचकांक की गिरावट दर्ज की गई। 14 इलाकों की हवा गंभीर श्रेणी में रही। साथ ही, 21 इलाकों में हवा बेहद खराब व एक इलाके में खराब श्रेणी में रही। दिल्ली की हवा समग्र रूप से बेहद खराब श्रेणी में बनी रही। कमोबेश बुधवार तक यही स्थिति बनी रहेगी।

विज्ञापन


भारतीय उष्णदेशीय मौसम विज्ञान संस्थान (आईआईटीएम) के मुताबिक रविवार को हवा पूर्व दिशा की ओर से चली। इस दौरान हवा की गति चार किलोमीटर प्रति घंटे रही। सोमवार को हवा उत्तर-पश्चिम से उत्तर दिशा से चलने का अनुमान है। इस दौरान हवा की गति चार किलोमीटर प्रतिघंटे रह सकती है। वहीं, सुबह के समय हल्की धुंध छाए रहने की आशंका है। ऐसे में हवा बेहद खराब श्रेणी में बनी रहेगी। मंगलवार को हवा उत्तर दिशा की ओर से चलेंगी। हवा की चाल चार किलोमीटर प्रतिघंटे रहने का अनुमान है। बुधवार को हवा उत्तर दिशा की ओर से चलने की आशंका। इस दौरान हवा की चाल चार से किलोमीटर प्रतिघंटे रहेगी।

मुंडका की हवा रही सर्वाधिक प्रदूषित
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक दिल्ली में रविवार को 14 इलाकों में हवा गंभीर श्रेणी में दर्ज की गई। मुंडका में सर्वाधिक वायु सूचकांक दर्ज किया गया। यहां एक्यूआई 424 रहा। पंजाबी बाग व नेहरू नगर में 422, आरके पुरम में 421, श्री अरबिंदो मार्ग में 418, सीरीफोर्ट में 414 व पटपड़गंज में 410 एक्यूआई दर्ज किया गया, यह गंभीर श्रेणी है। 21 इलाकों में हवा बेहद खराब श्रेणी में रही। इनमें मंदिर मार्ग में 400, विवेक विहार में 399, रोहिणी में 398, आईटीओ में 393, अशोक विहार में 390 व बवाना में 388 सूचकांक दर्ज किया गया, जोकि बेहद खराब श्रेणी है। इसके अलावा एक इलाके दिलशाद गार्डन में एक्यूआई 274 दर्ज किया गया, जोकि खराब श्रेणी है।
विज्ञापन

एनसीआर में फरीदाबाद रहा सबसे कम प्रदूषित
सीपीसीबी के अनुसार एनसीआर में फरीदाबाद का सबसे कम वायु गुणवत्ता सूचकांक दर्ज किया गया। यहां एक्यूआई 285 रहा, जोकि खराब श्रेणी है। फरीदाबाद में 309, नोएडा में 346, ग्रेटर नोएडा में 323, गाजियाबाद में 294 व गुरुग्राम में 292 एक्यूआई दर्ज किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें