पंजाबी बाग में सबसे अधिक रहा एक्यूआई
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक दिल्ली में बुधवार को 27 इलाकों में एक्यूआई गंभीर श्रेणी में दर्ज किया गया। इसमें पंजाबी बाग में 465, आईटीओ में 461, नेहरू नगर में 459, बवाना व रोहिणी में 456 व जहांगीरपुरी में 455 एक्यूआई दर्ज किया गया। साथ ही, मुंडका में 446, आनंद विहार में 449, एनएसआईटी द्वारका में 412, शादीपुर में 434, पटपड़गंज में 438, आईजीआई एयरपोर्ट में 441, डीटीयू में 421, बुराड़ी क्रॉसिंग में 422 समेत कई इलाकों में एक्यूआई गंभीर श्रेणी में दर्ज किया गया।
दिलशाद गार्डन में एक्यूआई सबसे कम दर्ज
दिलशाद गार्डन में बुधवार को वायु सूचकांक अन्य इलाकों के मुकाबले सबसे कम दर्ज किया गया। यहां एक्यूआई 317 दर्ज किया गया। वहीं, पांच इलाकों में हवा बेहद खराब रही। जिसमें श्री अरबिंदो मार्ग 392, लोधी रोड में 377, आरके पुरम में 376 व अलीपुर में 352 में एक्यूआई बेहद खराब श्रेणी में दर्ज किया गया।