प्रदीप त्यागी ने बताया कि वह बुधवार की सुबह सीएमओ डॉ. भवतोष शंखधार से मिलने के लिए गए थे। वहां से वह सीएमओ कार्यालय और संयुक्त जिला अस्पताल के अंदर की तरफ से लगे गेट से अस्पताल परिसर में घुसे, वहीं से दो कुत्ते उनके पीछे लग गए। वह आगे की तरफ भागने लगे तो उन्होंने उनके दोनों पैरों में काट लिया। इसके बाद संयुक्त जिला अस्पताल में ही उन्होंने एंटी रैबीज का इंजेक्शन लगवाया। उन्होंने बताया कि वह भाजपा से पूर्व में उत्तर रेलवे बोर्ड के जोनल सदस्य रह चुके हैं उनके छोटे भाई लोहिया नगर के पार्षद हैं।