भारतीय उष्णदेशीय मौसम विज्ञान संस्थान (आईआईटीएम) के मुताबिक, शुक्रवार को हवाएं उत्तर-पश्चिम से उत्तर दिशा की ओर से चलीं। इस दौरान हवा की गति चार से आठ किलोमीटर प्रतिघंटे रही। शनिवार को हवाएं पश्चिम से उत्तर-पश्चिम से पश्चिम दिशा से चलने का अनुमान है। इस दौरान हवा की गति चार से आठ किलोमीटर प्रतिघंटे रहने के आसार है। वहीं, सुबह के समय धुंध व कोहरा छाए रहने की आशंका है। ऐसे में हवा बेहद खराब श्रेणी में बनी रहेगी। रविवार को हवा उत्तर से उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर से चलेगी। इस दौरान हवा की चाल चार से आठ किलोमीटर प्रतिघंटे रहने का अनुमान है। सोमवार को हवा उत्तर से उत्तर-पश्चिम दिशा से चलने की आशंका है। इस दौरान हवा की गति आठ से 20 किलोमीटर प्रति घंटे रहने की उम्मीद है। ऐसे में हवा बेहद खराब श्रेणी में बनी रहेगी।
26 इलाकों में हवा रही बेहद खराब श्रेणी में
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक दिल्ली में शुक्रवार को 26 इलाकों में हवा बेहद खराब श्रेणी में दर्ज की गई। इनमें पटपड़गंज में सबसे अधिक सूचकांक दर्ज किया गया। यहां एक्यूआई 388 रहा। नेहरू नगर में 378, बवाना में 376, शादीपुर में 375, पंजाबी बाग में 355 व एनएसआईटी द्वारका में 350 सूचकांक दर्ज किया गया। जोकि बेहद खराब श्रेणी है। साथ ही, सात इलाकों में हवा खराब श्रेणी में दर्ज की गई। इनमें डीटीयू में 289, नजफगढ़ में 283, श्री अरबिंदो मार्ग में 277, आया नगर व दिलशाद गार्डन में 256, लोदी रोड में 253 व सीरीफोर्ट में 250 सूचकांक दर्ज किया गया।
एनसीआर में गुरुग्राम की हवा सबसे कम प्रदूषित
सीपीसीबी के अनुसार एनसीआर में गुरुग्राम का वायु गुणवत्ता सूचकांक सबसे कम दर्ज किया गया। यहां एक्यूआई 274 रहा, जोकि खराब श्रेणी है। दिल्ली में 323, नोएडा में 299, फरीदाबाद में 297, गाजियाबाद में 294 व ग्रेटर नोएडा में 294 एक्यूआई दर्ज किया गया।