फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Acid Case: तेजाब बेचने वाली कंपनी के मालिक से पूछताछ आज, फ्लिपकार्ट को तीसरा नोटिस भेजेगी पुलिस

Wed, 21 Dec 2022 08:34 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

द्वारका जिले के डीसीपी एम हर्षवर्धन का कहना है कि दिल्ली पुलिस फ्लिपकार्ट के जवाब से संतुष्ट नहीं है। ऐसे में पुलिस जल्द ही फ्लिपकार्ट को तीसरा नोटिस भेजने जा रही है। मामले की जांच तेजी से की जा रही है। जल्द ही चार्जशीट दाखिल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
इसी जगह छात्रा पर हुआ था हमला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली पुलिस ने मोहन गार्डन में 12वीं की छात्रा पर तेजाब फेंकने के मामले में आगरा की तेजाब बेचने वाली कंपनी के मालिक को बुधवार को पूछताछ के लिए बुलाया है। 
विज्ञापन

वहीं, मंगलवार को ऑनलाइन सामान बेचने वाली कंपनी फ्लिपकार्ट ने दिल्ली पुलिस को दूसरे पत्र का जवाब दे दिया, लेकिन द्वारका पुलिस इस जवाब से संतुष्ट नहीं है। 

ऐसे में पुलिस फ्लिपकार्ट को तीसरा नोटिस भेजने की तैयारी कर रही है। बुधवार या बृहस्पतिवार को नोटिस भेज दिया जाएगा।  आरोपी सचिन ने तेजाब फ्लिपकार्ट के जरिए खरीदा था। आगरा की एमआर सर्जिकल कंपनी जयपुर रोड पर स्थित है। कंपनी ने सचिन को 100 एमएल नाइट्रोनिक एसिड 600 रुपये में बेचा था। 
विज्ञापन


पुलिस ने एमआर सर्जिकल के मालिक को नोटिस देकर पूछताछ के लिए बुलाया है। पुलिस ये पूछताछ करेगी कि क्या कंपनी किसी को वेरीफाई किए बिना तेजाब बेच सकती है। दूसरी तरफ पुलिस ने फ्लिपकार्ट को दूसरा पत्र भेजकर पूछा था कि उनके तेजाब बेचने के क्या-क्या दिशानिर्देश हैं और तेजाब कैसे बेचा गया। फ्लिपकार्ट ने दिया कि वह इंटरमीडिएटर (प्लेटफार्म उपलब्ध कराने वाला) है। 

द्वारका जिले के डीसीपी एम हर्षवर्धन का कहना है कि दिल्ली पुलिस फ्लिपकार्ट के जवाब से संतुष्ट नहीं है। ऐसे में पुलिस जल्द ही फ्लिपकार्ट को तीसरा नोटिस भेजने जा रही है। मामले की जांच तेजी से की जा रही है। जल्द ही चार्जशीट दाखिल कर दी जाएगी। 
विज्ञापन


छात्रा की हालत में सुधार
सफदरजंग अस्पताल के डॉक्टरों के मुताबिक, सात दिन के बाद हालत में सुधार देखते हुए तेजाब पीड़िता छात्रा को आईसीयू में वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें