फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला पर तेजाब फेंकने वाला गिरफ्तार

Sun, 09 Mar 2014 10:04 AM IST
अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली के तुर्कमान गेट के पास आठ फरवरी की रात महिला पर तेजाब फेंकने के आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन


उसकी पहचान चांदनी महल निवासी सुल्तान (22) के रूप में हुई। पुलिस ने उसके पास से स्कूटर और सिम बरामद किया। पूछताछ में पता चला कि युवक महिला से दोस्ती का प्रस्ताव ठुकराने की वजह से नाराज था।

मध्य जिला के पुलिस उपायुक्त आलोक कुमार ने बताया कि तेजाब से महिला का हाथ झुलस गया था। पीड़िता ने पुलिस को बताया था कि घटना के समय वह रिक्शे से चांदनी महल स्थित अपने घर जा रही थी। उसने तेजाब फेंकने वाले को नहीं देखा।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: ऑफिस में काम कर रही नौकरानी पर मचली नीयत, रेप

महिला ने यह भी बताया कि एक युवक अक्सर उसे फोन कर दोस्ती करने की बात कहता है। मना करने पर उसने तेजाब फेंकने की धमकी दी थी। इस खुलासे के बाद चांदनी महल थाना प्रभारी अनिल शर्मा ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज को खंगाला।

साथ ही उस मोबाइल नंबर की भी जांच शुरू की, लेकिन आरोपी का सुराग नहीं लगा। इस बीच आरोपी युवक ने फिर से महिला के मोबाइल पर संपर्क किया और उसे गोलचा सिनेमाहॉल के पास मिलने के लिए बुलाया।
विज्ञापन


पुलिस की देखरेख में महिला वहां पहुंची, जहां से पुलिस ने स्कूटर सवार आरोपी को धर दबोचा। जांच में पता चला कि घर वालों ने सुल्तान को बेदखल कर रखा है। वह एक फैक्टरी में काम करता है और वहीं सोता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें