फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'नीतियों से भटक गई है आप'

Sun, 09 Mar 2014 09:19 AM IST
अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली के विधानसभा चुनाव में ‘आप’ के उम्मीदवार रहे धर्मवीर सिंह ने इस्तीफा दे दिया है।
विज्ञापन


धर्मवीर सिंह कालकाजी सीट से चुनाव लडे़ थे। उन्होंने ‘आप’ पर नीतियों से भटकने का आरोप लगाते हुए पार्टी छोड़ दी। धर्मवीर ने पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की कार्यशैली की भी कड़ी आलोचना की।

अरविंद केजरीवाल को भेजे इस्तीफे में धर्मवीर सिंह ने कई सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि चुनाव के बाद ‘आप’ ने सभी उम्मीदवारों को अपने-अपने क्षेत्र की समस्याएं जमा करने का निर्देश दिया था, लेकिन सरकार बनने के बाद इस बारे में किसी ने ध्यान नहीं दिया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: चुनावों से पहले कांग्रेसी दिग्गजों में घमासान

उन्होंने कहा कि सरकार बनाते समय तो केजरीवाल ने अपने 70 विधायकों-उम्मीदवारों व जनता से रायुशमारी कराई थी, लेकिन इस्तीफा देते समय एकतरफा फैसला ले लिया। केजरीवाल ने कई मौकों पर संवैधानिक पदों पर बैठे लोगों के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया।
विज्ञापन


अब स्टडी टूर के नाम पर गुजरात में तमाशा कर रहे हैं। इससे साफ होता है कि पार्टी व उसके नेता अहंकारी हो गए हैं।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के हाथों की कठपुतली बन गई ‘आप’ के साथ बने रहने का अब कोई खास औचित्य नहीं है। धर्मवीर सिंह ने कालकाजी से चुनाव लड़ा था, लेकिन वह शिरोमणि अकाली दल के हरमीत सिंह से हार गए थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें