फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली का गुस्सा: गली में अभद्र भाषा के प्रयोग से रोका तो नशे में धुत युवक ने मारी गोली, हालत गंभीर

Wed, 01 Feb 2023 09:23 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

अवतार को गोली लगते ही आरोपी वहां से फरार हो गए और उसके दोस्त सागर ने आनन-फानन उसे ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया जहां उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
delhi police - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली में तिमारपुर के गांधी विहार से सामने आई खबर में एक शख्स को नशे में धुत कुछ लोगों को समझाना महंगा पड़ गया। आरोपियों ने उन्हें समझाने वाले युवक को गोली मार दी जिसके बाद से वह ट्रॉमा सेंटर में भर्ती है।
विज्ञापन


यह घटना बीती रात (मंगलवार और बुधवार की दरम्यानी रात) 12.50 बजे की है। जानकारी के अनुसार आरोपी विवेक और उसके साथी कल रात एक शादी से वापस लौटे थे और एक-दूसरे से झगड़ा कर रहे थे। इस दौरान वह काफी तेज आवाज में अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए बातें कर रहे थे।

इसी बीच गली में रही रहने वाले अवतार और उसका दोस्त सागर वहां आ गए और विवेक व उसके साथियों को शोर-शराबा न करने को कहा। इससे नाराज आरोपियों में से एक सन्नी अवतार और सागर से झगड़ा करने लगा और बाद में अवतार पर गोली चला दी।
विज्ञापन


अवतार को गोली लगते ही आरोपी वहां से फरार हो गए और उसके दोस्त सागर ने आनन-फानन उसे ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया। मामले की जानकारी होने पर पुलिस मौके पर पहुंची और केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने अब तक एक आरोपी विवेक पांडेय(22) निवासी मुकुंदपुर को गिरफ्तार किया है और अन्य की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें