फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में आप नेता ने युवक को अर्धनग्न कर लाठी से पीटा, वीडियो वायरल

Mon, 03 Dec 2018 07:33 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
युवक को पीटता आप नेता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दिल्ली के अमन विहार में पुलिस की मौजूदगी में एक युवक की अर्धनग्न करके पिटाई करने का वीडियो वायरल हुआ है। इसमें आप नेता युवक की पिटाई करते दिख रहा है। जांच में पता चला कि वायरल वीडियो 14 नवंबर का है। 
विज्ञापन


युवक, उसके भाई और उसके तीन दोस्तों पर छठ पूजा में आई महिला से छेड़छाड़ का आरोप है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर इन पांचों को पकड़ा था। इनमें एक नाबालिग है। युवक और उसके भाई पर पहले भी आपराधिक मामले हैं।

युवक के परिजनों का कहना है कि पुलिस ने मारपीट करने वालों पर कोई मामला दर्ज नहीं किया है। जिला पुलिस उपायुक्त सेजू पी कुरुविला ने कहा कि शिकायत मिलने पर जांच कर कार्रवाई होगी। 
विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, 14 नवंबर की सुबह पुलिस को दो भाइयों विकास और मोनू के हिंद विहार के छठ पूजा स्थल पर हंगामा करने की सूचना मिली। वहां पता चला कि विकास, मोनू, उनके तीन दोस्तों संदीप, सोनू और एक नाबालिग ने एक महिला से छेड़छाड़ की है। 
Trending Videos

लोगों ने पकड़कर उनकी धुनाई की है। पुलिस को देखते ही विकास और संदीप भाग गए। दोनों पर पहले से लूटपाट के मामले दर्ज थे। पुलिस ने उनका रेलवे ट्रैक तक पीछा किया। 

खुद को बचाने के लिए वे गंदे नाले में कूद गए। पुलिसकर्मियों ने उन्हें खींचकर बाहर निकाला। इस बीच, 40-50 लोग पीछा करते हुए वहां पहुंच गए। इनमें शामिल आप के दिल्ली में पूर्वांचल मोर्चा के संयुक्त सचिव सौरव झा ने एक पुलिसकर्मी से डंडा लेकर विकास की पिटाई शुरू कर दी। 

इसी बीच, किसी ने वीडियो बना लिया। हिंद विहार निवासी महिला ने रिपोर्ट में पांचों पर छेड़छाड़ के साथ अपने भाई से मारपीट करने की भी शिकायत दर्ज कराई थी।

आप नेता पर 25 लाख मांगने का आरोप 

विकास किराड़ी प्रेम नगर का रहने वाला है। विकास और उसके भाई मोनू पर कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। विकास के पिता पन्नालाल ने आरोप लगाया है कि मोनू पर दो साल पहले गैंगरेप का मुकदमा दर्ज हुआ था। 

उस मामले में समझौते के लिए उनके परिवार ने सौरव झा से संपर्क किया था। आरोप है कि मामले को रफा-दफा कराने के लिए सौरव झा ने पन्नालाल से 25 लाख रुपये मांगे थे। 

विकास के परिजनों के पास इतना पैसा नहीं था। पन्नालाल का आरोप है कि आप नेता ने इसका बदला लेने के लिए विकास की पिटाई की है। पन्नालाल की मांग है कि उसके बेटे से मारपीट में मामला दर्ज होना चाहिए।  
विज्ञापन

आप नेता ने वायरल वीडियो को सही बताया 

आप नेता सौरव झा ने वायरल वीडियो को सही बताया है। उन्होंने कहा कि आरोपी युवक इलाके में गुंडागर्दी करते हैं और बहन-बेटियों के साथ छेड़छाड़ करते हैं। छठ पूजा पर आरोपियों को महिला से छेड़छाड़ करते हुए पकड़ा गया था। इसके बाद भीड़ ने उनकी पिटाई कर दी थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें