अरविंद केजरीवाल ने बताया कि प्याज अभी केंद्र सरकार की तरफ से आया है। इसे सीधे बाजार में उतारा जा रहा है। आगे से क्वालिटी कंट्रोल के लिए दिल्ली सरकार के दो अधिकारी नासिक जाएंगे। वह प्याज की क्वालिटी देखकर ही माल लोड कराएंगे।
रेट कम होने तक जारी रहेगी बिक्री
अरविंद केजरीवाल ने बताया कि प्याज की बिक्री रेट कम होने तक जारी रहेगी। हालांकि उन्होंने उम्मीद जताई कि रियायती दरों पर प्याज बाजार में उपलब्ध होने से कीमतों में गिरावट आएगी। साथ ही बताया कि इस दौरान जमाखोरी पर भी नजर रहेगी। पकड़े जाने पर जमाखोरों पर सख्त कार्रवाई होगी।
15.60 रुपये की दर से केंद्र से खरीदेगी प्याज
अरविंद केजरीवाल ने बताया कि दरें केंद्र सरकार ने तय की है। दिल्ली सरकार को केंद्र से 15.60 रुपये की दर पर प्याज मिलेगी। जबकि बाजार में 23.90 रुपये की दर से बेची जाएगी। इसी में प्रति किलो पर चार रुपये का कमीशन होगा। जबकि बाकी खर्च परिवहन आदि पर होगा।