उत्तर-पूर्वी दिल्ली के करावल नगर इलाके एक युवक की गला घोंटने के बाद सिर पर भारी वस्तु से वारकर हत्या कर दी गई। मृतक की शिनाख्त मुन्ना (37) के रूप में हुई है।
पुलिस ने जांच के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीटीबी अस्पताल की मोर्चरी भेज दिया है। क्राइम टीम के अलावा एफएसएल की टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। शुरुआती जांच के बाद पता चला है कि मुन्ना ने दो शादियां की थीं।
दूसरी पत्नी उससे उम्र में काफी छोटी थी। दोनों के बीच अक्सर झगड़ा होता था। परिजनों ने दूसरी पत्नी व उसके दोस्त पर मुन्ना की हत्या करने का आरोप लगाया है। मामला दर्ज कर पुलिस मुन्ना की दूसरी पत्नी व दोस्त से पूछताछ में जुटी हुई है।
आरोपी पत्नी की उम्र कम, दोनों में अक्सर होते थे झगड़े, पूछताछ में जुटी पुलिस
मूलरूप से बिहार का रहने वाला मुन्ना गली नंबर-3/2, वेस्ट करावल नगर में रहता था। इसके परिवार में पत्नी तीन बच्चे व एक छोटा भाई है। मुन्ना का परिवार बिहार स्थित गांव में रहता है। दिल्ली में उसका सब्जी का कारोबार था। मुन्ना ने अपने से काफी कम उम्र की लड़की से शादी की हुई थी।