फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्लीः कोरोना नियम नहीं मानने पर 45 करोड़ रुपये के कटे चालान

Tue, 17 Nov 2020 12:11 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : Social
विज्ञापन

एक तरफ कोरोना संक्रमण दिल्ली में तेजी से बढ़ रहा है। वहीं बार बार अपील के बाद भी लोग कोरोना संबंधी सतर्कता नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं। इसी का नतीजा है कि दिल्ली में पिछले कुछ दिनों में 45 करोड़ रुपये के चालान कटे हैं।

विज्ञापन


सोमवार को स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि राजधानी में अब सख्ती के साथ कोरोना के नियमों का पालन कराया जाएगा। जो लोग चेहरे पर मास्क नहीं लगाएंगे या सोशल डिस्टैसिंग का पालन नहीं करेंगे उनके खिलाफ सख्ती से निपटा जाएगा।

एक दिन पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में हुई बैठक में भी दिल्ली पुलिस के शीर्ष अधिकारियों को सख्ती के साथ नियमों का पालन कराने का आदेश दिया है। स्वास्थ्य मंत्री का कहना है कि कोरोना के तेजी से फैलने के पीछे लोगों का व्यवहार भी कारण है।
विज्ञापन


कुछ लोगों की लापरवाही के चलते हर किसी को नुकसान हो रहा है। चेहरे पर मास्क नहीं लगाने की वजह से संक्रमण फैल रहा है। इन लोगों से सख्ती से निपटा जा रहा है। आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें