फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिवाली की रात हुई 'काली', आग की लपटों से बुझ गए घर के चिराग 

Thu, 08 Nov 2018 12:50 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दिल्ली के देशबंधु गुप्ता रोड इलाके में दिवाली की रात गैस रिसाव से झुग्गी में आग लग गई। हादसे में झुलसने में दो बच्चों की मौत हो गई। जबकि महिला सुमन और उसका आठ साल का बेटा ध्रुव घायल हो गया। दोनों का राममनोहर लोहिया अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


 बेटे की हालत नाजुक बनी हुई है। डॉक्टरों के मुताबिक सुमन 55 फीसदी झुलस गई है। जबकि ध्रुव 70 फीसदी झुलसा हुआ है। मृतकों की पहचान गणेश (12) और स्वाति (5) के  रूप में हुई है।   पुलिस मामले की जांच में जुटी है।  

 तिब्बिया कॉलेज के पास स्थित बाल्मीकि बस्ती में  किशन अपनी पत्नी सुमन और तीन बच्चों के साथ एक छोटे से कमरे में रहता है। सुमन ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि बुधवार रात दिवाली की पूजा के बाद वह बच्चों के साथ सो गई। 
विज्ञापन


उसका पति किशन देर रात एक बजे चिकन लेकर आया और उससे खाना गरम करने के लिए कहा।  सुमन पति को खुद ही खाना गरम करने के लिए कहकर सो गई। किशन गैस चूल्हा जलाकर खाना गरम करने लगा। 
विज्ञापन

इसी दौरान गैस रिसाव से आग लग गई। इसके चपेट में उसकी पत्नी और तीनों बच्चे आ गए। आग लगते ही किशन शोर मचाता हुआ बाहर भागा। इस दौरान उसका भी हाथ झुलस गया।  

कुछ देर बाद सुमन अपने बेटे ध्रुव को गोद में लेकर बाहर निकली। वे दोनों भी झुलसे हुए थे। शोर सुनकर आसपास के लोग बाहर निकले। अफरा-तफरी के बीच परिवार वालों को लगा कि गणेश अपनी बहन को लेकर बाहर निकल गया है।  

सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मां-बेटे को पास के अस्पताल में भर्ती कराया। उधर, संकरी गली होने की वजह से दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच नहीं पा रही थी।  लोगों ने पानी फेंककर  किसी तरह से आग बुझाया। 

कमरे की तलाशी लेने पर गणेश और स्वाती का शव कमरे में झुलसा हुआ मिला।  दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें