फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: ट्रेन में फौजी के साथ लूटपाट नाबालिग समेत 2 दबोचे  

Mon, 01 Jun 2020 03:36 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चलती ट्रेन में सेना के जवान से लूटपाट करने का मामला सामने आया है। वारदात को अंजाम देकर बदमाश नीचे कूद गया। अपनी जान की परवाह न करते हुए जवान भी उसके पीछे ट्रेन से छलांग लगा दी। लेकिन वह घायल हो गया। किसी तरह से पानीपत स्टेशन पहुंचकर उसने अपना इलाज करवाया और वापस पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन आकर शिकायत दर्ज करवाई। 
विज्ञापन


पुलिस ने इस मामले में नाबालिग समेत दो लोगों को दबोच लिया। दोनों के पास से 10 मोबाइल बरामद किए गए हैं। मूलत: केरल का रहने वाला संदीप (24) सेना में कार्यरत है और उसकी तैनाती उधमपुर में है। 29 मई को वह छुट्टी काटकर दिल्ली पहुंचा और अपने दोस्त विनोद के साथ जम्मू जाने के लिए नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से ट्रेन में सवार हुआ। 

दस मिनट बाद संदीप हाथ मुंह धोने के लिए गेट के पास पहुंचा। उस समय ट्रेन की रफ्तार काफी कम थी। इसी दौरान एक 18 साल का लड़का ट्रेन में चढ़ गया और संदीप से से मोबाइल झपटकर ट्रेन से नीचे कूद गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें