फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्लीः ब्वॉयफ्रेंड के साथ पहुंची थी होटल, अगले दिन बाथरूम से इस हाल में मिला शव

Fri, 08 Jun 2018 12:38 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
होटल में हुई संदिग्ध अवस्था में मौत
विज्ञापन

पूर्वी दिल्ली के मयूर विहार इलाके में स्थित एक फाइव स्टार होटल रूम के बाथरूम से एक 18 वर्षीय युवती की लाश मिलने से सनसनी फैल गई।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार यह लड़की 6 जून को अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ मयूर विहार स्थित होटल हॉलीडे इन में पहुंची थी। अगले दिन लड़की की लाश संदिग्ध अवस्था में होटल के कमरे के बाथरूम में मिली।

इसकी जानकारी पुलिस को दी गई तो पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव अपने कब्जे में ले लिया है। शुरुआती जांच में पुलिस का कहना है कि युवती के शरीर पर कहीं चोट आदि के निशान नहीं मिले हैं। इसलिए अभी यह नहीं कहा जा सकता कि यह हत्या है या आत्महत्या। पुलिस ने लड़की के ब्वॉयफ्रेंड को गिरफ्तार कर लिया है और पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

लड़की के जीजा ने खोला ये राज

demo pic
वहीं लड़की के जीजा ने एक न्यूज चैनल से बात करते हुए बताया कि लड़की 6 जून को दिन में 2 बजे अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ निकली थी। हालांकि ये बात उन्हें 7 जून की शाम को थाने से आए एक फोन से चली कि दोनों ने कोई होटल लिया था। वह कहते हैं कि उन्हें इंसाफ चाहिए। 

जानकारी के अनुसार लड़की अपने ब्वॉयफ्रेंड से शादी करना चाहती थी लेकिन वो नहीं कर रहा था। इस कारण वह कुछ डिप्रेशन में भी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें