फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: डीटीसी बसों में रोजाना 17 लाख यात्री कर रहे हैं सफर

Wed, 10 Nov 2021 03:55 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

बंदिशों में पूर्ण राहत न मिलने की वजह से यात्रियों की संख्या में थोड़ी कमी आई अब देखना यह होगा कि क्या यात्रियों की संख्या दोबारा पहले की तरह कब तक होती है।
विज्ञापन
dtc bus - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती दिल्ली परिवहन निगम(डीटीसी) की बसों में यात्रियों की संख्या में कमी आई है। कोविड काल में लागू बंदिशों में पूर्ण राहत न मिलने की वजह से यात्रियों की संख्या में थोड़ी कमी आई है। रोजाना औसतन 17 लाख यात्री डीटीसी की बसों में सफर कर रहे हैं। महामारी से पहले यह आंकड़ा दोगुना(करीब 33 लाख)था।

विज्ञापन


बसों में करीब 53-55 फीसदी यात्री
डीटीसी के बेड़े में करीब 3700 बसें हैं। सफर में बंदिशें अभी भी लागू होने से बसों में करीब 53-55 फीसदी यात्री ही सफर कर पा रहे हैं। डीटीसी का इस बारे में कहना है कि केवल सीट पर बैठकर सफर करने की इजाजत होने से यात्रियों की संख्या कम महसूस हो रही है। अगर पहले की तरह यात्रियों को छूट मिले तो यात्रियों की संख्या पहले की तरह होगी। डीटीसी बसों में सितंबर में कुल 5.35 करोड़ यात्रियों ने सफर किया। औसतन रोजाना 17 लाख से अधिक यात्री फिलहाल डीटीसी की बसों में सफर कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें