फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान में आग: ग्राउंड फ्लोर पर उठ रही थीं भयंकर लपटें, पुलिसकर्मियों ने जान पर खेलकर 14 लोगों को ऐसे बचाया

Fri, 30 Dec 2022 07:58 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

पुलिस के जवानों ने दमकल की गाड़ियों के मौके पर पहुंचने से पहले ही पहली और दूसरी मंजिल से 76 साल की महिला, पांच बच्चों समेत सभी 14 लोगों को सकुशल बाहर निकाल लिया। इसके बाद दमकल की तीन गाड़ियों ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
मकान में आग से जला हुआ सामान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संगम विहार इलाके में बुधवार देर रात एक मकान की ग्राउंड फ्लोर पर भीषण आग लग गई। हादसे में पहली और दूसरी मंजिल पर मौजूद एक ही परिवार के करीब 14 लोग फंस गए। स्थानीय लोगों ने मामले की सूचना पुलिस व दमकल विभाग को दी। खबर मिलते ही मौके पर संगम विहार और तिगड़ी थाने की टीम पहुंच गई।

विज्ञापन


पुलिस के जवानों ने दमकल की गाड़ियों के मौके पर पहुंचने से पहले ही पहली और दूसरी मंजिल से 76 साल की महिला, पांच बच्चों समेत सभी 14 लोगों को सकुशल बाहर निकाल लिया। इसके बाद दमकल की तीन गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। शुरुआती जांच के बाद नेब सराय थाना पुलिस का कहना है कि मीटर की वजह से आग फैली। 

दक्षिण जिला पुलिस उपायुक्त चंदन चौधरी ने बताया कि बुधवार देर रात करीब 1.00 बजे उनकी टीम को खबर मिली कि गली नंबर-5, संगम विहार के एक मकान में आग लग गई है। खबर मिलते ही नेब सराय थाने में तैनात इंस्पेक्टर मंजीत सिंह अपने स्टाफ के साथ वहां पहुंचे। 

करीब 100 गज के मकान में ग्राउंड फ्लोर पर तीन भाइयों महेश, मनमोहन और बाबूराम की बेकरी, परचून और ब्यूटी पार्लर की शॉप थी। इसके अलावा ग्राउंड फ्लोर पर जीने के पास एक स्टोर रूम भी बना हुआ थ, जहां काफी लकड़ी भी रखी थी। आग ने तीनों दुकानों के अलावा स्टोर रूम को अपनी चपेट में ले लिया। इसकी वजह से बिल्डिंग में आने-जाने का रास्ता बंद हो गया। ऊपर पहली और दूसरी मंजिल पर मौजूद तीनों भाईयों के परिवार ने मदद के लिए चिल्लाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर मंजीत ने हालात को देखते हुए पास में तिगड़ी थाने की टीम को भी बुला लिया। एक मकान से सीढ़ी का इंतजाम कर इंस्पेक्टर मंजीत, सिपाही देवेंद्र सावंता राम पहली मंजिल पर पहुंचे। नीचे सिपाही सीताराम, मुकेश और विष्णु ने मोर्चा संभाला। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें