फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे दिन लोगों में दिखा नए ट्रैफिक नियमों का डर, अन्य दिनों की तुलना में कम कटे चालान  

Tue, 03 Sep 2019 05:39 AM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
अशोका रोड़ पर ट्रैफिक पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
संशोधित मोटर व्हीकल एक्ट 2019 लागू होने के दूसरे दिन सोमवार को राजधानी की सड़कों पर लोगों में कार्रवाई का खौफ नजर आया। ‘अमर उजाला’ संवाददाता ने अशोक रोड और इंडिया गेट पर पड़ताल की तो स्थिति बदली-बदली नजर आई। 

वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने बताया कि लोगों में इसका खासा डर देखा जा रहा है। पिछले दो दिनों में ही नियम तोड़ने वाले लोगों की संख्या में कमी आई है। वहीं, वाहन चालक भी नए कानून को सही बताकर इसकी सराहना कर रहे हैं। ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों ने यह तो माना कि अन्य दिनों की तुलना में चालान कम कटे, लेकिन उसका स्पष्ट आंकड़ा बताने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन


स्थान : अशोक रोड

पुराने भाजपा कार्यालय के पास आम दिनों की तरह ट्रैफिक पुलिसकर्मी वाहनों की जांच कर रहे थे। वहां तैनात ट्रैफिक पुलिस के एएसआई (जेड ओ) ने बताया कि रोजाना उन्हें अधिकारी 20 या उससे अधिक बाइक सवारों के चालान काटने का टारगेट देते हैं। अन्य दिनों में उनका आंकड़ा बहुत आसानी से हो जाता था, लेकिन सोमवार को दोपहर तक उन्होंने पांच या छह ही चालान काटे थे। एएसआई ने बताया कि संशोधित मोटर एक्ट आने के बाद लोगों में इसका डर देखा जा रहा है। ट्रैफिक पुलिस द्वारा रोके गए मयूर पिहवाल ने एक्ट को अच्छा बताते हुए कहा कि इससे सड़क हादसों में कमी आएगी।

 
विज्ञापन

बॉडी वॉर्न कैमरे लगाकर चालान काटने के निर्देश

इंडिया गेट - फोटो : अमर उजाला
स्थान : इंडिया गेट

इंडिया गेट पर दोपहर 2.00 से 2.45 बजे तक ‘अमर उजाला’ की टीम ने चालान काट रहे पुलिसकर्मियों के साथ समय बिताया। इस दौरान 45 मिनट के समय में एक भी वाहन चालक बगैर हेल्मेट के वहां से नहीं गुजरा। यहां पुलिसकर्मियों को बड़ी मुश्किल से बगैर सीट बेल्ट के एक युवक मिला, जिसका चालान कर दिया गया।

बॉडी वॉर्न कैमरे लगाकर चालान काटने के निर्देश

नए ट्रैफिक नियम लागू होने के बाद जुर्माने की रकम बढ़ गई है। ऐसे में मौके पर किसी भी विवाद या भ्रष्टाचार को रोकने के लिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों ने बॉर्डी वॉर्न कैमरे लगाकर चालान करने के निर्देश दिए हैं। दरअसल, इस कैमरे को ट्रैफिक पुलिसकर्मी अपनी सामने वाली जेब या कॉलर पर लगा लेते हैं, जो चालान के समय अधिकारी और नियम तोड़ने वाले शख्स की वीडियो रिकॉर्डिंग करता है। इससे ना सिर्फ भ्रष्टाचार कम होगा, बल्कि पुलिस के पास सारे सुबूत भी रहेंगे। संयुक्त आयुक्त ट्रैफिक एनएस बुंदेला ने बताया कि पूरी दिल्ली के लिए ज्यादातर जेडओ या अन्य अधिकारियों के लिए 626 बॉडी वॉर्न कैमरे दिए गए हैं। यह कैमरे लगभग सभी प्वाइंट पर मौजूद हैं।

बेतरतीब तरीके से वाहन चलाने वाले सबसे अधिक

संयुक्त आयुक्त ने बताया कि रविवार को पहले दिन 3900 चालान काटे गए थे। इसमें सबसे अधिक 557 खतरनाक ड्राइविंग के थे। इसके बाद 45 लोग शराब पीकर गाड़ी चलाते हुए पकड़े गए। 42 लोग ओवर स्पीड, रेड लाइट जंप करने के लिए 207, सीट बेल्ट लगाए बैगर कार चलाने के 195, ट्रिपल राइडिंग 28 और बिना हेल्मेट के 336 चालान काटे गए थे। सभी चालान ई-कोर्ट के किए गए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें