फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: टक्कर गैंग का घोषित अपराधी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। क्राइम ब्रांच की टीम ने टक्कर गैंग के सक्रिय सदस्य और घोषित अपराधी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान डाबरी निवासी 30 वर्षीय गुलाम ख्वाजा उर्फ आले के रूप में हुई है। वह हत्या के प्रयास के मामले में अदालत ने भगोड़ा घोषित किया था। उसके खिलाफ हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट समेत 11 आपराधिक मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन

पुलिस उपायुक्त (क्राइम) गौरव गुप्ता ने बताया कि दिसंबर 2023 में सागरपुर इलाके में सट्टा कारोबार करने वाले इरफान पर दो गोलियां चलाई गई थीं, जिनमें से एक उसके पैर में लगी थी। जांच में गुलाम ख्वाजा समेत चार आरोपियों की गिरफ्तारी हुई थी। बाद में 25 मार्च 2026 को उसे मेडिकल आधार पर 14 दिन की अंतरिम जमानत मिली, लेकिन अवधि समाप्त होने के बाद उसने आत्मसमर्पण नहीं किया और फरार हो गया। पुलिस के मुताबिक, वह दिल्ली के द्वारका, डाबरी, उत्तम नगर और हरियाणा के आसपास के इलाकों में गैंग की गतिविधियों से जुड़ा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें