फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: चिल्ला गांव के लापता बाउंसर का शव नाले में मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, 24 सितंबर की रात से लापता था अजय डेढ़ा
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

पूर्वी दिल्ली। जिले के चिल्ला गांव से गायब हुए एक बाउंसर का शव घटना के सात दिन बाद कौशांबी के पास नाले से बरामद हुआ है। मृतक की शिनाख्त अजय डेढ़ा के रूप में हुई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। परिजनों ने ऑटो चालक पर अजय की हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है।

जानकारी के अनुसार चिल्ला गांव निवासी अजय डेढ़ा नोएडा स्थित एक बिल्डर के पास बतौर बाउंसर कार्यरत था। परिवार में उसकी पत्नी और दो बच्चे हैं। 24 सितंबर की रात वह ड्यूटी खत्म कर ऑटो से अपने घर लौट रहा था। सफर के दौरान उसने सुरक्षा के तौर पर ऑटो की एक फोटो अपनी पत्नी को भेजी थी। कुछ समय बाद जब पत्नी ने दोबारा संपर्क करने का प्रयास किया तो अजय का फोन बंद मिला।
विज्ञापन



सुराग नहीं मिलने पर परिजनों ने नोएडा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने 26 सितंबर को गुमशुदगी दर्ज की। उधर पटपड़गंज थाना पुलिस को उसी दिन कौशांबी के पास नाले से एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला था जिसकी पहचान एक अक्तूबर को अजय के रूप में हुई।
विज्ञापन

परिजनों का आरोप है कि अजय जिस ऑटो से आ रहा था, उसके चालक ने ही इस वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने वैधानिक कार्रवाई के लिए जांच नोएडा पुलिस को स्थानांतरित कर दी है। पुलिस आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और संबंधित ऑटो चालक समेत कई संदिग्धों से पूछताछ में जुटी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें