फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'टक्कर गैंग' का वॉन्टेड अरेस्ट: हत्या समेत 11 मामलों में थी तलाश, आनंद विहार स्टेशन से ऐसे चढ़ा पुलिस के हत्थे

Fri, 02 Oct 2026 02:55 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली

सार

दिल्ली में पुलिस ने टक्कर गैंग के एक घोषित भगोड़े अपराधी को आनंद विहार रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया है। यह अपराधी सागरपुर थाने के हत्या के प्रयास मामले में वांछित था और पूर्व में आर्म्स एक्ट सहित 11 अन्य मामलों में भी संलिप्त रहा है।
विज्ञापन
घोषित बदमाश गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की टीम लगातार बदमाशों पर कड़ी कार्रवाई कर रही है। एनडीआर और क्राइम ब्रांच दिल्ली ने टक्कर गैंग के एक सक्रिय सदस्य  और घोषित अपराधी को गिरफ्तार किया है। यह अपराधी थाना सागरपुर, दिल्ली में हत्या के प्रयास के एक मामले में वांछित था।

वह पूर्व में हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट के 11 मामलों में संलिप्त रहा है। टीम ने तकनीकी निगरानी और स्थानीय खुफिया सूचना के आधार पर उसे आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर दबोचा।

विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


यह सफल कार्रवाई इंस्पेक्टर योगेश कुमार और इंस्पेक्टर विनोद यादव के नेतृत्व में की गई। एसीपी उमेश बर्थवाल के अधीन तथा डीसीपी गौरव गुप्ता के पर्यवेक्षण में इसे अंजाम दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें