दिल्ली में पुलिस ने टक्कर गैंग के एक घोषित भगोड़े अपराधी को आनंद विहार रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया है। यह अपराधी सागरपुर थाने के हत्या के प्रयास मामले में वांछित था और पूर्व में आर्म्स एक्ट सहित 11 अन्य मामलों में भी संलिप्त रहा है।
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की टीम लगातार बदमाशों पर कड़ी कार्रवाई कर रही है। एनडीआर और क्राइम ब्रांच दिल्ली ने टक्कर गैंग के एक सक्रिय सदस्य और घोषित अपराधी को गिरफ्तार किया है। यह अपराधी थाना सागरपुर, दिल्ली में हत्या के प्रयास के एक मामले में वांछित था।
वह पूर्व में हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट के 11 मामलों में संलिप्त रहा है। टीम ने तकनीकी निगरानी और स्थानीय खुफिया सूचना के आधार पर उसे आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर दबोचा।
विज्ञापन
🚨🔥 DECLARED PROCLAIMED OFFENDER OF TAKKAR GANG APPREHENDED! 🚔
🎯 NDR, Crime Branch, Delhi apprehended an active member of Takkar Gang, declared Proclaimed Offender, wanted in an attempt-to-murder case of PS Sagarpur, Delhi.
⚡ Previously involved in 11 CASES of attempt to… pic.twitter.com/meLjvPWssJ
— Crime Branch Delhi Police (@CrimeBranchDP) October 2, 2026
यह सफल कार्रवाई इंस्पेक्टर योगेश कुमार और इंस्पेक्टर विनोद यादव के नेतृत्व में की गई। एसीपी उमेश बर्थवाल के अधीन तथा डीसीपी गौरव गुप्ता के पर्यवेक्षण में इसे अंजाम दिया गया।