फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली पर भारी पड़ा जून, कोरोना के चलते रोज हो रही हैं 51 से ज्यादा मौतें

Thu, 11 Jun 2020 07:20 PM IST
Harendra Chaudhary अमित शर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • दिल्ली सरकार की जानकारी के मुताबिक 10 जून तक हो चुकी हैं 984 कोरोना मरीजों की मौत              
  • पिछले 24 घंटे में 48 मौतें होने की जानकारी 
विज्ञापन
दिल्ली का अस्पताल - फोटो : File Photo
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश की राजधानी दिल्ली पर जून का महीना भारी पड़ रहा है। यहां कोरोना वायरस का संक्रमण अब तक के अपने सबसे प्रचंड वेग में है और यह रोजाना औसतन 51.1 लोगों को अपना शिकार बना रहा है।

विज्ञापन


जून माह के पहले दस दिनों यानी एक जून से 10 जून के बीच 511 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है।

इस प्रकार दिल्ली में कोरोना के कारण रोजाना औसतन 51 से अधिक लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ रही है।

दिल्ली सरकार का अनुमान है कि जून माह के अंत और जुलाई में कोरोना संक्रमण बहुत तेजी के साथ सामने आ सकता है। अगर ऐसा होता है तो यह आंकड़ा और भी ज्यादा बढ़ सकता है।

दिल्ली में इस तरह बढ़े कोरोना के मामले

दिल्ली सरकार की जानकारी के मुताबिक 10 जून तक राजधानी में 984 लोगों की कोरोना के कारण मौत हो चुकी है। इसमें 48 लोगों की जान पिछले 24 घंटे के दौरान हुई थी।

एक दिन में मौतों के मामले में यह अब तक का सबसे अधिक आंकड़ा है। इसके साथ ही कोरोना के कुल मामलों की संख्या भी 32810 तक पहुंच गई है।  
 
इसके एक दिन पहले यानी नौ जून तक कोरो ना ने 905 लोगों की जान ले ली थी। इसमें पिछले 24 घंटे में हुई सात मौतें भी शामिल थीं।

8 जून को कुल 874 लोगों की जान गई थी, जिनमें पिछले 24 घंटों में हुई 17 मौतें शामिल थीं। 
 
इसी प्रकार 7 जून तक 812 लोगों की मौत हो चुकी थी। 6 जून तक 761, 5 जून तक 708 (24 घंटे में 25 लोगों की मौत सहित), 4 जून तक 650 (24 घंटे में 22 मौत सहित), 3 जून तक 606 मौतें (24 घंटे में नौ मौत सहित), 2 जून तक 556 मौतें ( 24 घंटे में 11 मौत सहित) और 1 जून तक कुल 523 मौतें (24 घंटे में 12 मौत) कोरोना के कारण हुई थीं। 

विज्ञापन

 
इसके पिछले महीने की अंतिम तारीख यानी 31 मई तक कोरोना के कारण कुल 473 लोगों की मौत (24 घंटे में 13 मौत) कोरोना के कारण हुई थी।

दिल्ली सरकार ने 10 जून तक 984 लोगों के मौत की जानकारी दी है। इस प्रकार अकेले जून माह में ही 511 लोगों की जान कोरोना के कारण जा चुकी है। 

भाजपा ने लगाया आरोप 

भाजपा प्रवक्ता नवीन कुमार ने आरोप लगाया कि दिल्ली सरकार कोरोना के बारे में सही जानकारी नहीं दे रही है। अस्पतालों में लोगों को इलाज नहीं मिल रही है और लोगों की जान जा रही है।

विज्ञापन


आम आदमी पार्टी नेता अरविंद केजरीवाल को राजधानी की स्वास्थ्य सुविधा सुधारने की जमीनी कोशिश करनी चाहिए।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें