पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
गाजियाबाद जिले के मसूरी इलाके में विद्युतकर्मी की हत्या के मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने तीन आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। विद्युतकर्मी को पिछले दिनों लूटपाट के बाद मौत के घाट उतार दिया गया था। जिसके बाद परिजनों ने चीर दोस्तों के खिलाफ मामला दर्ज कराया था।
पुलिस की जांच में चारों दोस्त बेकसूर निकले। इसके बाद गुरुवार को डॉग स्क्वायड टीम में लेब्राडोर नस्ल की श्वान लीना की मदद से पुलिस ने हत्यारों का पर्दाफाश किया।
इसके बाद एसएसपी ने लीना को नया पट्टा, नई रस्सी और नया गद्दा से पुरस्कृत करने की घोषणा की है। बता दें कि पिछले दिनों रोडरेज में विद्युतकर्मी की हत्या कर दी गई थी। उन्हें टक्कर मारने के बाद आरोपी मोबाइल छीनकर भाग रहे थे। इस दौरान विरोध करने पर आरोपियों ने उनकी गला दबाकर हत्या कर दी थी।