फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रात में गर्भवती मां को वापस भेजा, घर जाते ही हुई डिलीवरी, नवजात की मौत

Fri, 02 Aug 2019 02:33 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
पीड़ित धर्मेंद्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
डॉक्टरों की हड़ताल की वजह से पूर्वी दिल्ली में एक गर्भवती महिला का घर में प्रसव कराना पड़ा। प्रसव के बाद नवजात की मौत हो गई। प्रसव के बाद रात में अस्पताल पहुंचे परिजनों ने जब पूरी घटना बताई तो डॉक्टरों ने मां को आनन फानन में भर्ती कर लिया।
विज्ञापन


पूर्वी दिल्ली के कड़कड़डूमा निवासी धर्मेंद्र ने बताया कि वह मजदूरी करता है। वह गर्भवती पत्नी को लेकर डॉ हेडगेवार अस्पताल बुधवार रात गया था। यहां डॉक्टरों ने इलाज किए बगैर महिला को शुक्रवार को प्रसव के लिए आने को कहा। 

धर्मेंद्र ने बताया कि अस्पताल से आने के बाद उनकी पत्नी सावित्री प्रसव पीड़ा से तड़प रही थी। बृहस्पतिवार सुबह दर्द काफी बढ़ गया था। अस्पताल जाकर पता किया तो डॉक्टर हड़ताल पर थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

शाम को सावित्री ने घर पर ही एक बच्चे को जन्म दिया लेकिन नवजात की तबीयत काफी खराब थी। इससे पहले कि धर्मेंद्र अस्पताल पहुंचतो नवजात की मौत हो गई।

अस्पताल पहुंचने को बाद जब डॉक्टरों को पूरी कहानी पता चली तो उन्होंने आनन फानन में सावित्री को भर्ती कर लिया और नवजात को मृत घोषित कर शव पिता को सौंप दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें