फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैनहोल में गिरा मासूम, नानी भी कूदी

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली के जैतपुर इलाके में प्रशासन की लापरवाही से बुधवार देर रात चार साल के मासूम गुरप्रीत सिंह की खुले मैनहोल में गिरने से मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही पुलिस और दमकलकर्मी घटनास्थल पर पहुंच गए।
विज्ञापन


पूरी रात बचाव कार्य चला, लेकिन तड़के जेसीबी क्रेन की मदद से सड़क तोड़कर शव को बाहर निकाला जा सका। वहीं, घटना से नाराज लोगों ने मीठापुर चौक पर जाम लगा दिया।

भीड़ ने स्थानीय विधायक और निगम पार्षद के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर लोगों को शांत करवाया।

माता-पिता पहले से ही रहते थे दूर

पुलिस के मुताबिक, मूलरूप से पंजाब के जिला फगवाड़ा, गांव मोरावाली निवासी गुरप्रीत नानी बलविंदर कौर (60) के साथ गली नंबर-3 एच-ब्लॉक, में रहता था। गुरप्रीत की मां नीरू पंजाब में ही पति से अलग रहती है।

गुरप्रीत के पैदा होने के तीसरे ही दिन नानी उसे पंजाब से दिल्ली ले आई थी। कुछ दिनों से नानी उसे लेकर पंजाब गई हुई थी। बुधवार रात को दिल्ली वापस आने के बाद दोनों ऑटो से जैतपुर पहुंचे।

11:30 बजे गली के नुक्कड़ पर ऑटो से उतरकर बलविंदर चालक को रुपये दे रही थी। इस बीच गुरप्रीत हाथ छुड़ाकर घर की ओर जाने लगा। उस समय कॉलोनी में बिजली नहीं थी। अंधेरा होने से गुरप्रीत को करीब छह फुट गहरा मैनहोल नहीं दिखा और वह उसमें गिर गया।
विज्ञापन

नानी भी कूदी मैनहोल पर बचा नहीं पाई

गुरप्रीत को बचाने के लिए नानी पीछे से मेनहोल में कूद गई। चिल्लाने की आवाज सुनकर लोगों ने बलविंदर को बाहर निकाला। दमकल कर्मी और पुलिस ने रातभर बचाव कार्य किया लेकिन सफलता नहीं मिली।

इसके बाद मैनहोल तोड़ा गया तो करीब 50 मीटर दूर गुरप्रीत का शव बरामद हुआ। पुलिस ने शव को एम्स की मोर्चरी में रखवा दिया है। शुक्रवार को गुरप्रीत की मां के आने के बाद पोस्टमार्टम किया जाएगा।

दक्षिण-पूर्व जिला के पुलिस उपायुक्त डॉ. पी. करुणाकरन का कहना है कि लापरवाही का मामला दर्ज कर लिया गया है। छानबीन के बाद जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें