फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एम्स के डॉक्टर की मौत बनी रहस्य, पोस्टमार्टम से भी साफ नहीं हुई वजह

Sat, 19 Mar 2016 09:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
एम्स
विज्ञापन
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान  संस्थान(एम्स) के हॉस्टल में बृहस्पतिवार सुबह संदिग्ध हालात मृत मिले डा. कुमार कुणाल मामले में नया खुलासा सामने आया है। डाक्टर के कमरे से सीमा से ज्यादा मात्रा में ड्रग्स मिली है।
विज्ञापन


डॉक्टर के कमरे से एम्जोलम नामक ड्रग्स मिली है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि ड्रग्स सेफ लिमिट में है या अनसेफ लिमिट में है। डॉक्टर कुणाल के शव का शुक्रवार को पोस्टमार्टम हो गया। पोस्टमार्टम से ये स्पष्टï हो गया है कि डा. कुणाल के शव पर चोट के निशान नहीं थे।

दक्षिण जिला डीसीपी प्रेमनाथ ने बताया कि डा. कुणाल के शव का शुक्रवार को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। पोस्टमार्टम से ये स्पष्टï नहीं हुआ है कि डा. कुणाल की मौत कैसे हुई है।
विज्ञापन


मौत के कारणों को जानने के लिए कुणाल का विसरा सुरक्षित रख लिया गया है। विसरा की जांच के बाद ही पता लगेगा कि डा. कुणाल की मौत कैसे हुई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि  शुरूआती जांच में ये लग रहा है कि डा. कुणाल की मौत ड्रग्स की ओवरडोज लेने से हुई है। जांच के बाद ही ये स्पष्ष्ट हो पाएगा।
विज्ञापन

डॉक्टर की मौत के कारणों का पता नहीं चला 

दक्षिण जिले के एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि डा. कुणाल के कमरे से 10 से ज्यादा एम्जोलम इलेक्शन और सीरिंज मिली है। पुलिस ने इनको जब्त कर लिया है। इस बात की जांच शुरू कर दी गई है कि ये ड्रग्स सेफ या अनसेफ लिमिट में हैं या नहीं।

ये बात भी स्पष्ट हो गई कि डा. कुणाल इजेक्शन के जरिए ड्रग्स लेता था। डा. कुमार कुणाल(34) जूनियर रेजीडेंट डॉक्टर था और एम्स के मेडिसन विभाग में तैनात था। मूल रूप से हाजीपुर वैशाली बिहार निवासी डॉ. कुणाल मजिस्द मोठ स्थित डॉक्टर हॉस्टल के कमरा नंबर 602 में रह रहा था। मैस वाला बृहस्पतिवार सुबह भी खाना देने आया था। जब बहस्पतिवार को भी कमरा नहीं खुला तो उसने इसकी जानकारी वार्डन को दी। 

वार्डन ने कमरे में झाककर देखा तो डॉ. कुणाल कमरे में बैड पर मृत पड़ा हुआ था। डा. कुणाल ने पिछले तीन दिनों से खाना भी नहीं खाया था और तीन दिनों से उसे बाहर भी नहीं देखा गया था। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। 

एम्स के हॉस्टल में बृहस्पतिवार सुबह मृत मिले डॉ. कुमार कुणाल की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। शरीर पर कहीं भी चोट के निशान नहीं मिले। विसरा सुरक्षित रख लिया गया है।

विसरा जांच के बाद ही पता लगेगा कि मौत कैसे हुई है। पुलिस के अनुसार डॉक्टर के कमरे से ज्यादा मात्रा में ड्रग्स मिली है। इस बात की जांच कर रही है कि ड्रग्स सेफ लिमिट में है या अनसेफ लिमिट में। 

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शुरुआती जांच में लग रहा है कि डॉ. कुणाल की मौत ड्रग्स की ओवरडोज लेने से हुई है। दक्षिण जिले के एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि डॉ. कुणाल के कमरे से 10 से ज्यादा एम्जोलम इलेक्शन और सीरिंज मिली है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें