पहली कक्षा के छात्र देवांश ककरोला के साथ यौन उत्पीड़न नहीं हुआ था। उसके शरीर पर चोट के निशान भी नहीं पाए गए हैं। देवांश की सोमवार को मिली पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ये खुलासा हुआ है।
एम्स ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट सोमवार दोपहर दक्षिण जिला पुलिस को सौंप दी। दूसरी तरफ दिल्ली पुलिस के विशेष पुलिस आयुक्त (लॉ एंड ऑर्डर) सोमवार को रेयान इंटरनेशनल स्कूल पहुंचे और घटनास्थल का मुआयना किया।
दिल्ली पुलिस आयुक्त भीमसेन बस्सी ने सोमवार को पुलिस मुख्यालय में मीडियाकर्मियों को बताया कि देवांश की पोस्टमार्टम रिपोर्ट पुलिस को मिल गई है। रिपोर्ट में यौन उत्पीड़न जैसी कोई बात नहीं हैं।