पिछले दिनों ही डिब्रूढ़ राजधानी एक्सप्रेस में रेल यात्री के खाने में छिपकली निकलने का मामला सामने आया है। ट्रेन संख्या 12423 के कोच नंबर बी-7 के यात्री को इस तरह का खाना परोसा गया था। यात्री ने ट्रेन की कैटरिंग से खाना मंगवाया तो उसमें खाने के साथ मृत छिपकली पाई गई।
सीट नंबर 33 पर यात्रा कर रहे ये यात्री पहले तो चौक गए। चौकने की वजह ये थी कि छिपकली खाने के पैकेज में इस तरह चिपकी हुई कि ध्यान नहीं दिया जाता तो वह खाने के साथ छिपकली को खा जाते। ठीक से देखने पर पता चला कि छिपकली ही खाने में है। इसके बाद यात्री ने कैंटरिंग मैनेजर और टीटीई को इसकी सूचना दी। इसके बाद उसने रेल मदद ऐप पर इसकी शिकायत की।
ट्रेनों में यह स्थिति तब है जब भारतीय रेल की कैटरिंग सर्विस में बहुत सी अनियमितताओं पर लगातार सवाल उठाए जाते हैं। यात्री तो उठाते ही है कई बार सीएजी ने भी अपनी रिपोर्ट में खाने को लेकर टिप्पणी की है। बावजूद भारतीय रेलवे इससे कोई सीख नहीं ले रहा।